News in Brief

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर,2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जिसके बाद से ही इस फिल्म का क्रेज लोगों के बीच हर दिन बढता ही जा रहा है. वहीं चार हफ्तों में ही रणवीर सिंह की फिल्म ने 1000 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया और 29वें दिन भी फिल्म की कमाई जारी है. ‘धुरंधर’ ने भारत में 784.50 करोड़ की कमाई की तो वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म का आंकड़ा 1200 करोड़ की ओर बढ़ चुका है. जिसके चलते शाहरुख खान की ‘जवान’ भी कमाई के मामले में ‘धुरंधर’ से पीछे रह गई है. लेकिन अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने के लिए ‘धुरंधर’ को अभी और भी मेहनत करनी पड़ेगी. 

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ लगातार रेस में आगे
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है और सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने 29वें दिन 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 747.75 करोड़ पहुंच चुका है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इसका आंकड़ा लगभग 897.25 करोड़ तक पहुंचा है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1162.25 करोड़ हो गया है, जिसके चलते फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का टाइटल हासिल कर चुकी है और शाहरुख खान की ‘जवान’, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 1,148.32 करोड़ था उसे ‘धुरंधर’ ने पछाड़ दिया है. वहीं 500 करोड़ के बजट में बनीं ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने के लिए ‘धुरंधर’ 1,800 करोड़ का कलेक्शन हासिल करना होगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

 

जियो स्टूडियोज का आंकड़ा
सैकनिल्क की रिपोर्ट से पहले ‘धुरंधर’ के मेकर्स यानी जियो स्टूडियोज ने 28 दिनों की कमाई के बारे में अपडेट देते हुए बताया था कि भारत में पहले हफ्ते ‘धुरंधर’ ने 218 करोड़, दूसरे हफ्ते 261.5 करोड़, तीसरे हफ्ते 189.3 करोड़ और चौथे हफ्ते 115.70 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद भारत में आंकड़ा 784.50 करोड़ तक पहुंचा है. रणवीर सिंह की इस फिल्म का दूसरा पार्ट मार्च 2026 में होगी, जिसको लेकर फैंस अभी से ही काफी एक्साइटेड हैं. क्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है और अब अर्जुन अल्लू की ‘पुष्पा 2’ इसका नया टारगेट है.