News in Brief

Ashish Vidyarthi Accident News: बॉलीवुड एक्टर आशीष विद्यार्थी अपनी पत्नी रुपाली के साथ सड़क हादसे का शिकार हुए हैं. गुवाहाटी में एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी है. अब आशीष विद्यार्थी ने इस मामले में ऑफिसियल स्टेटमेंट जारी किया है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात को हुई सड़क दुर्घटना में वे घायल हो गए थे और अब उनकी हालत ठीक है. 

आशीष विद्यार्थी और उनकी पत्नी का हुआ एक्सीडेंट

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आशीष ने एक लाइव वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैं एक अजीब समय पर लाइव कर रहा हूं, बस आप सभी को बताने के लिए. क्योंकि मैं अभी देख रहा हूं कि बहुत से न्यूज चैनलों में क्या-क्या आ रहा है. कल मैं और रूपाली सड़क पार कर रहे थे और एक बाइक ने हमें टक्कर मार दी. हम दोनों ठीक हैं. रूपाली को निगरानी में रखा गया है. सब ठीक है, मैं ठीक हूं. थोड़ा सा चोट आया है… लेकिन बिल्कुल ठीक हूं.’

Add Zee News as a Preferred Source

लाइव प्रसारण के दौरान उन्होंने प्रशंसकों को यह दिखाने के लिए चहलकदमी की कि वह ठीक हैं और कहा कि वह बिल्कुल ठीक महसूस कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘बस आपको बता दूं, हां, दुर्घटना हुई है. लेकिन हम ठीक हैं और सनसनीखेज बनाने की कोई बात नहीं है. बाइक सवार का भी मैंने अभी पुलिस से पता किया है कि उसे भी होश आ गया है. सबका अच्छा हो, सब ठीक रहे. आपसे भी यही बताना चाहते हैं. हम उनका बहुत अच्छे से ख्याल रख रहे हैं.’ 

गुवाहाटी में बाइक ने टक्कर मारी

कैप्शन में उन्होंने लिखा, रूपाली और मैं ठीक हैं… हम निगरानी में हैं… लेकिन सब ठीक है… आपके प्यार के लिए धन्यवाद. आशीष ने 2023 में रूपाली बरुआ से शादी की. इससे पहले उनकी शादी पिलू विद्यार्थी से हुई थी. दोनों 22 साल तक शादीशुदा रहे और 2022 में आपसी सहमति से अलग हो गए. हाल ही में आशीष करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीज़न में नज़र आए थे. उन्हें ‘सर्कल ऑफ शक’ में बाहर कर दिया गया था.