News in Brief

Video Viral: नए साल की शुरुआत होते ही इंटरनेशनल पॉलिटिक्स और अमेरिकन फोर्स काफी एक्टिव होती हुई दिखाई दी. उन्होंने इस दौरान अमेरिकी फोर्सेज ने वेनेजुएला में एक ड्रामेटिक रेड की और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद फोर्स उन्हें हथकड़ी लगाकर देश से बाहर ले गई. इस बड़ी घटना के बाद से साल 2019 में रिलीज हुई हॉलीवुड एक्टर जॉन क्रासिंस्की की सीरीज ‘जैक रायन 2’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अमेरिकी एजेंट वेनेजुएला की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति को पकड़ने की कोशिश करते हैं. इस क्लिप के वायरल होते ही दुनिया भर में मौजूद उनके फैंस काफी शॉक्ड रह गए हैं. क्योंकि ये स्क्रिप्ट अब अमेरिका द्वारा सच में लिखी जा चुकी है, जो कि हैरान करने वाली है. 

क्या अमेरिका पहले ही कर चुका था प्लानिंग?
नॉवेलिस्ट टॉम क्लैंसी की ‘जैक रायन सीजन 2’ का ये क्लिप इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जो कि किसी भी प्रकार का कोई एक्शन नहीं बल्कि एक मोनोलॉग है. इस क्लिप में एक्टर जॉन क्रासिंस्की, जो कि सीआईए स्पेशलिस्ट जैक रयान, वाशिंगटन के ऑडियंस से भरे एक कमरे के सामने खड़े होकर ग्लोबल खतरों के बारे में आम धारणाओं के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं.

समय से पहले स्क्रिप्ट हुई लीक
इस एक सीन में जब एक्टर जॉन क्रासिंस्की, जो कि सीआईए स्पेशलिस्ट जैक रयान के सामने बैठे लोग रूस, चीन या साउथ कोरिया में से किसी एक के बारे में अनुमान लगा रहे होते हैं, तब उस समय रयान वेनेजुएला की ओर इशारा करते हैं. आज से 6 साल पहले इस सीन को दिखाने पर लोगों ने ‘अहंकारी’, घटिया सोच और सिर्फ ख्यालों में ही सीमित कहकर नकार दिया था. लेकिन आज ये सीन हर किसी को हैरान कर दे रहा है, जिसको देखकर लग रहा है कि इसकी प्लानिंग पहले से ही की गई थी जो कि सीरीज से लीक हो गई थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

वेनेजुएला को लेकर ‘जैक रायन’ ने किया था आगाह
टॉम क्लैंसी की ‘जैक रायन सीजन 2’ में एक्टर जॉन क्रासिंस्की इस सीन में कहते हैं कि क्या वेनेजुएला को कोई लेने वाला है? कोई है? नहीं?…क्या वेनेजुएला के साथ सब ठीक है? कोई खतरा नहीं? ठीक है. तो चलिए मैं आपसे यह पूछता हूं. इनमें से कौन सा देश दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार होने का दावा कर सकता है? सऊदी अरब से भी ज्यादा, ईरान से भी ज्यादा. सोने जैसी चीजों के बारे में क्या? क्या वह अफ्रीका की सभी खानों से मिलाकर भी अधिक है? जिसका जवाब देते हुए एक्टर कहते हैं कि वेनेजुएला कमजोर नहीं है. यह खतरनाक रूप से कीमती है.