News in Brief

टीवी के जाने-माने होस्ट अमिताभ बच्चन अपने पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ सीजन के आखिरी एपिसोड को लेकर भावुक नजर आ रहे हैं. जिसको लेकर उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘शो जैसे-जैसे खत्म होने के करीब आ रहा है, मुझे समय धीमा महसूस होने लगा है. काम न होने की वजह से एक अजीब-सी सुस्ती और बेचैनी मेरे मन में उठ रही है.’

फ्री रहना स्ट्रेसफुल
बिग बी ने कहा, ‘बिना काम के दिन जैसे लंबा और बोझिल लगने लगता है और यह अनुभव कभी-कभी थकान और तनाव भरा होता है.’ अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर आगे लिखा, ‘काम की आदत बनाए रखना मुश्किल हो जाता है. यह समय ऐसा है जैसे मैं बिना किसी दिशा के बड़े मैदान में धीरे-धीरे चल रहा हूं. इसमें फंसकर थके हुए पैरों को बाहर निकालने और फिर से एक्टिव होने की पूरी कोशिश करूंगा.’

Add Zee News as a Preferred Source

शाहरुख खान भी कर चुके होस्ट
‘कौन बनेगा करोड़पति’ एक ब्रिटिश शो ‘हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ का हिंदी वर्जन है. यह शो 2000 में शुरू हुआ और तब से हिंदी ऑडियंस के बीच बेहद लोकप्रिय है. इस शो को अमिताभ बच्चन ही होस्ट करते रहे हैं, केवल तीसरे सीजन में शाहरुख खान ने एक सीजन के लिए उनकी जगह ली थी.

शो का फॉर्मेट
शो का फॉर्मेट काफी रोचक और सरल है. इसमें कंटेस्टेंट से मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होता है. अगर कंटेस्टेंट उत्तर देने में असमर्थ होते हैं या कोई संदेह होता है, तो उनके पास मदद लेने के लिए लाइफलाइन होती है.