रिलीज के बाद से ही 2025 की सबसे बड़ी मेगा हिट फिल्म लगातार धूम मचा रही है. आदित्य धर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, इसके बाद फैंस अक्षय खन्ना की एक्टिंग के दीवाने हो चुके हैं. लेकिन इन सबके बीच हैरान कर देने वाली खबर ये है कि एक्टर अक्षय खन्ना के भाई राहुल खन्ना ने अभी तक ‘धुरंधर’ को नहीं देखा है. वहीं राहुल ने एक इंटरव्यू में खुद इसकी वजह का खुलासा भी किया है.
राहुल खन्ना ने क्यों नहीं अभी तक देखी ‘धुरंधर’?
बता दें कि इस फिल में अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के किरदार की भी खूब तारीफ हुई है. फैंस ने इसे उनके बेहतरीन अभिनय में से एक बताया है. वहीं अक्षय खन्ना के सगे भाई राहुल खन्ना ने मिड-डे के साथ हाल ही में हुई बातचीत में बताया कि उन्होंने क्यों अपने भाई की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म नहीं देखी है. राहुल ने कहा, ‘मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है. मैं उनके मुझे फिल्म दिखाने का इंतजार कर रहा हूं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘वह जो कुछ भी पहनते हैं, वह उन पर बहुत अच्छा लगता है, इसलिए मुझे यकीन है कि वह फिल्म में भी शानदार दिखेंगे.’
ये भी पढ़ें: 5 मिनट 16 सेकेंड का वो चार्टबस्टर गाना, जिसने 57 साल पहले मचाई थी सनसनी, आज भी है एवरग्रीन
अक्षय की राहुल संग कैसी है बॉन्डिंग?
राहुल और अक्षय, दिवंगत दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना और गीतांजलि खन्ना के बेटे हैं. इससे पहले टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए एक पुराने इंटरव्यू में अक्षय ने राहुल के साथ अपने रिश्ते और माता-पिता से परे उनके अटूट बंधन के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, ‘उस लिहाज से, यह नहीं बदला है. लेकिन किसी इंसान के लिए सबसे क्लोज परिवार माता-पिता और भाई-बहन होते हैं, और जब यह छोटा होने लगता है, तो आप बचे हुए को और भी ज्यादा अहमियत देते हैं.’ विनोद खन्ना ने बाद में कविता दफ्तरी से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां साक्षी और श्रद्धा खन्ना हुई थीं.
ये भी पढ़ें: 12 साल पुरानी वो फिल्म, जिसके 9 गानों ने रचा था इतिहास, 4 गाने बने आज भी बने हुए हैं चार्टबस्टर; आपकी प्लेलिस्ट में भी जरूर होंगे
साल 2025 रहा अक्षय खन्ना के लिए शानदार
2025 अक्षय के लिए एक ऐतिहासिक साल साबित हुआ. धुरंधर के साथ-साथ उन्होंने विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ में अकबर के रूप में एक दमदार निगेटिव रोल भी निभाया था. ‘छावा’ साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी, जब तक कि दिसंबर में ‘धुरंधर’ ने इसे पीछे नहीं छोड़ दिया. दोनों फिल्मों की सफलता के साथ, अक्षय शाहरुख खान के बाद एक ही साल में बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ रुपये का क्यूम्यूलेटिव कलेक्शन करने वाले दूसरे बॉलीवुड अभिनेता बन गए हैं.
