News in Brief

Smita Patil on Bollywood Treatment Of Women: फिल्मों में कई बार एक्ट्रेसेस को कई बार कुछ सीन के दौरान कभी बोल्ड तो कभी बिना कपड़ों के सीन देने पड़े हैं. कुछ मेकर्स इसे फिल्म हिट काने का तरीका मानते हैं तो कई गाने और सीन की डिमांड के नाम पर इस तरह से सीन मूवीज में फिल्माते रहे हैं. वैसे तो इसे लेकर कई हीरोइनें सवाल उठाती रही हैं. लेकिन, कई साल पहले बॉलीवुड गर्ल स्मिता पाटिल फिल्मों में चल रहे इस ट्रेंड पर सवाल उठाए थे. 

हमेशा निभाए रियल किरदार

स्मिता पाटिल (Smita Patil) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वो हीरोइन थीं जिन्होंने की भी मूवीज में डोकोरेटिव किरदार नहीं निभाए. वो हमेशा उन मुद्दों वाली फिल्मों को करना पसंद करती थीं जिसमें रियल स्ट्रगल और रियल इमोशंस देखने को मिले. ऐसे ही किरदार आपको स्मिता की ‘भूमिका’, ‘मंथन’, ‘आक्रोश’, ‘अर्ध सत्य’ और ‘मिर्च मसाला’ जैसी फिल्मों में देखने को मिलेगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

 

हीरो को तो नंगा नहीं दिखा सकते

इन मूवीज में स्मिता पाटिल की स्ट्रेंथ, अंदर का कॉन्फ्लिक्ट के अलावा एक बेबाक एक्ट्रेस देखने को मिली. एक थ्रोबैक इंटरव्यू में स्मिता पाटिल ने फिल्मों में महिलाओं के दिखाए जाने वाले बोल्ड सीन को लेकर खुलकर अपनी राय रखी थी. एक्ट्रेस ने कहा था- ‘हीरो को तो नंगा नहीं दिखा सकते…उससे कुछ होने भी वाला नहीं है. लेकिन, औरत को नंगा दिखाएंगे तो उनको लगता है कि सौ लोग और  आ जाएंगे. हिंदुस्तान की ऑडियंस पर ये बात फोर्स कि देखिए जी..इसमें सेक्स है…आधा नंगा शरीर है तो आप फिल्म देखने के लिए आएं.’ 

 

एक्ट्रेस ने आगे कहा- ‘ये एक ऐसी एटीट्यूड बन गई है जो बहुत गलत है. फिल्म अगर चलनी है. तो फिल्म जो है…अगर सच्चे दिल से एक बात कह रही है…तो वो फिल्म चलेगी. सिर्फ ऐसे पोस्टर से फिल्म चलती नहीं है.’

इन लोगों का डबल स्टैंडर्ड है

स्मिता ने फिल्म मेकर्स की सोच पर भी सवाल उठाए. एक्ट्रेस ने कहा कि ‘ना केवल फिल्म मेकर्स बल्कि इस पूरे सिस्टम को ऐसा लगता है कि ऑडिंस महिलाओं की सेक्सुअल इमेज से अट्रैक्ट होती है. ये पूरी तरह से इन लोगों का डबल स्टैंडर्ड है.  यानी कि महिलाओं को टिकट बेचने के लिए इस्तेमाल किया गया. उस वक्त स्मिता पाटिल का ये बयान खूब वायरल हुआ था.’ हिंदी सिनेमाजगत की इस बेहतरीन अदाकारा का निधन 13 दिसंबर, 1986 में महज 31 साल की उम्र में हुआ था. इनकी मौत बेबी डिलीवरी के दौरान हुई कॉम्पिलिकेशन की वजह से हुई थी.