News in Brief

The Kerala Story 2 Movie: बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बन चुकी है, जिनको लेकर रिलीज से पहले और बाद में विवाद खड़ा हुआ हो. इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की बात आज हम कर रहे हैं. थिएटर्स में ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दे को दिखाया गया था. फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर ही काफी बवाल हुआ था. हालांकि विवादों के बीच भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और जबरदस्त कमाई की थी. इस फिल्म का डायरेक्शन सुदीप्तो सेन ने किया था और फिल्म में अहम किरदार में अदा शर्मा नजर आई थीं. इसी बीच इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जल्द ही फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. 

2026 सिनेमा लवर्स के लिए काफी खास
साल 2026 सिनेमा लवर्स के लिए काफी खास रहने वाला है. क्योंकि इस साल कई फिल्मों के अगले पार्ट सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं. इसमें बॉर्डर 2 और दृश्यम 3 जैसी फिल्में शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो गई है और मेकर्स ने इसे साल 2026 में रिलीज करने की तैयारी की है. हाल ही में मेकर्स ने द केरल स्टोरी के मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज दिया है और ‘बियॉन्ड द केरल स्टोरी’ के मोशन पोस्टर के साथ रिलीज डेट का ऐलान किया है. 

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पार्ट में ज्यादा गंभीर और डार्क कहानी को दिखाया जाएगा. इस फिल्म की कास्ट और डायरेक्टर के बारे में जानकारी को अभी तक सीक्रेट रखा गया है. ‘द केरल स्टोरी 2’ की शूटिंग पहले ही बहुत कंट्रोल और सुरक्षित तरीके से की गई है. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि प्रोड्यूसर नहीं चाहते थे कि शूटिंग के दौरान कोई भी परेशानी हो. फिल्म की शूटिंग के वक्त सेट पर काफी कड़ी सुरक्षा रखी गई थी और फिल्म के कंटेंट को बचाने के लिए नो-फोन पॉलिसी लागू की गई थी. इस दौरान किसी के पास भी फोन का एक्सेस नहीं था ताकि सेट से कुछ भी लीक न हो सके. फिल्म सिनेमाघरों में 27 फरवरी 2026 को दस्तक देगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

बॉक्स ऑफिस पर की थी जबरदस्त कमाई 
बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट ‘द केरल स्टोरी’ को लोगों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म की कहानी ने लोगों की रूह को झकझोर दिया था. फिल्म को बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था.