News in Brief

The Raja Saab Song Launch Event: ‘बाहुबली’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले प्रभास अपनी नई फिल्म ‘द राजा साहब’ को लेकर छाए हुए हैं.इस फिल्म के प्रमोशन में फिल्म की स्टारकास्ट बिजी है. इस दौरान प्रभास की द राजा साब फिल्म का 5 जनवरी को सॉन्ग लॉन्च इवेंट हुआ. जिसमें बोमन ईरानी, जरीना वहाब, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, और रिद्धि कुमार मौजूद थे. सभी ने फिल्म से जुड़े एक्सपीरियंस शेयर किए. इस दौरान बोमन ईरानी ने प्रभास को लेकर ऐसी बात कह दी कि उनका बयान लोगों का ध्यान खींच रहा है.

बहुत ही सिंपल 

बोमन ने सॉन्ग लॉन्च के दौरान प्रभास की खूब तारीफ की और कहा कि ‘वे बहुत बड़े सुपरस्टार हैं, लेकिन असल जिंदगी में बहुत ही सिंपल हैं. अपना एक्सपीरियंस बताते हुए उन्होंने कहा कि जब हम सेट पर गए तो एक बड़े सुपरस्टार का ऑरा होता है, क्योंकि वो सुपरस्टार है, लेकिन प्रभास के साथ काम करके ऐसा बिल्कुल भी महसूस नहीं हुआ.’

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

 

यंग ब्वॉय की तरह…

उन्होंने आगे कहा कि ‘हमें लगा कि वे बड़े सुपरस्टार की तरह व्यवहार करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.उन्होंने सेट पर मौजूद हर किसी से, चाहे वो टेक्निशियन हो या मेकअप मैन, एक यंग ब्वॉय की तरह बात की. उनकी बातों से मासूमियत झलकती थी. वे अपने स्टारडम को एंज्वॉय करते हैं, लेकिन सामने वाले के ऊपर थोपते नहीं हैं.

fallback

ज्यादातर फिल्में रहीं फ्लॉप

प्रभास को फिल्म ‘बाहुबली’ से प्रसिद्धि मिली, लेकिन योद्धा के किरदार से इतर उनकी बाकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट भी नहीं निकाल पाईं. उनकी ‘सालार’, ‘आदिपुरुष’, ‘राधे-श्याम’, और ‘साहो’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से पिट गई थीं. अब इनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ से मेकर्स और दर्शकों को बहुत उम्मीदें हैं. 

2 घंटा 8 मिनट की वो डिजास्टर फिल्म, जिसने 70 करोड़ के बजट में कमाए सिर्फ 2 करोड़, खून के आंसू रोए मेकर्स, 6 दिनों में स्क्रीन से हुई गायब

9 जनवरी को रिलीज होगी मूवी

‘द राजा साहब’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रभास का एक अलग अवतार देखने को मिलने वाला है. फिल्म को डायरेक्ट करने वाले मारुति का कहना है कि फिल्म प्रभास के फैंस के लिए तोहफा है,क्योंकि फिल्म में प्रभास की कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग दोनों ही लाजवाब हैं. ये 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शक फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में देख पाएंगे

इनपुट- एजेंसी