News in Brief

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं. ‘स्त्री 2’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब एक्ट्रेस दर्शकों का इच्छादारी ‘नागिन’ के रूप में मनोरंजन करेंगी. श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘नागिन’ का काम जल्द ही शुरू होने वाला है. इसके अलावा एक्ट्रेस ‘ईधा’ की भी शूटिंग करने वाली हैं. फैन्स को श्रद्धा कपूर की वापसी का बेसब्री से इंतजार है. 

मार्च तक पूरी होगी इस फिल्म की शूटिंग 
हाल ही में आई टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म की शूटिंग अपने आखिरी शेड्यूल में है. आपको बता दें कि यह फिल्म मशहूर लावणी डांसर और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ नारायणगांवकर की बायोपिक है. फिल्म की शूटिंग नासिक के पास औंधेवाड़ी में चल रही थी जो मार्च तक पूरी हो जाएगी. 

‘नागिन’ की शूटिंग एक्ट्रेस करेंगी शुरू 
वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ईधा’ की शूटिंग के बाद श्रद्धा कपूर अपनी दूसरी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘नागिन’ की शूटिंग करेंगी. अगर सब कुछ प्लान में ठीक रहा तो वह इसी साल अप्रैल से शूटिंग शुरू करेंगी. ये फिल्म काफी लंबे समय से बन रही है और प्रोडक्शन टीम ने हर चीज का ध्यान रखा जा रहा है. श्रद्धा कपूर को आखिरी बार बड़े पर्दे पर ‘स्त्री 2’ फिल्म में देखा गया था. यह फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के बाद श्रद्धा कपूर अपनी फिल्मों का चुनाव बहुत सोच समझ कर करने लगी. अब एक्ट्रेस ऐसी फिल्मों को करना चाहती हैं, जिनमें उनका एक्टिंग टैलेंट सही ढंग से दिख सके. अब करीब 2 साल बाद वो एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source

बड़े पर्दे पर हसीना को देखने के लिए फैंस बेताब 
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. बताया जा रहा है कि श्रद्धा ‘ईधा’ में अपने एक नए अंदाज में नजर आएंगी और फिर ‘नागिन’ में एक्शन करती दिखेंगी. श्रद्धा कपूर के फैंस को दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है.