News in Brief

Dhurandhar 33 Days Earnings: हर साल बॉक्स ऑफिस पर दर्जनों फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो अपनी दमदार कहानी, यादगार गानों और जबरदस्त कमाई के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज कर लेती हैं. फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में कई ऐसी फिल्मों के नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हैं, जिन्होंने उम्मीदों से कहीं ज्यादा परफॉर्म किया. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बजट से 5 गुना ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया. 

ये फिल्म 2025 और 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है. हम यहां रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ की बात कर रहे हैं. इस फिल्म ने चाहे देश हो या विदेश कमाई करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी. अब भेल ही भारत में फिल्म की कमाई ने थोड़ा ब्रेक लिया हो, लेकिन विदेशों में इसका असर लगातार देखने को मिल रहा है. आदित्य धर की ये फिल्म ओवरसीज मार्केट में दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. विदेशों में इसका पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ बना हुआ है. 

33 दिनों में कमाए 1200 करोड़

33 दिनों में ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया. कुछ ट्रेंड साइट्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अब तक ग्लोबली 1240 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. ओवरसीज मार्केट से 272.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए बड़ी अचीवमेंट मानी जा रही है. इसी शानदार परफॉर्मेंस के दम पर ये फिल्म अब हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है. अब ‘धुरंधर’ की नजर हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े रिकॉर्ड पर टिकी हुई है.

‘इनसिक्योर एक्टर…’ ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की वाहवाही पर बिफरे एक्टर! बोले- ‘अगर रणवीर सिंह में ईगो होता तो…’

जल्द तोड़ेगी ‘दंगल’ का रिकॉर्ड 
 
आमिर खान की ‘दंगल’ को पीछे छोड़ने के लिए फिल्म को अभी भी 728 करोड़ का ग्लोबल बिजनेस और करना होगा. पहले ‘जवान’ का रिकॉर्ड पार करने के बाद अब ये आखिरी बड़ी चुनौती मानी जा रही है. इंडस्ट्री की नजर अब इस पर है कि आने वाले दिनों में फिल्म ये दूरी तय कर पाती है या नहीं. फिल्म ने भारत में अब तक 820.30 करोड़ और 968.48 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. 33वें दिन भारत में फिल्म ने करीब 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अब तक का सबसे कम आंकड़ा रहा. 

33 दिनों में तोड़े 15 बड़े रिकॉर्ड 

फिल्म ‘धुरंधर’ ने इन 33 दिनों में टोटल 15 बड़े रिकॉर्ड तोड़े, जिनमें सबसे तेज 500 करोड़, 900 करोड़ और 1200 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस पार करना शामिल है. ये पहली स्पाई थ्रिलर बनी जिसने 1200 करोड़ कमाए और हिंदी सिनेमा की टॉप 3 ग्रॉसिंग फिल्मों में जगह बनाई. इसके अलावा ओपनिंग वीकेंड, पहले 10 दिनों, 20 दिनों और 30 दिनों के कई हाईएस्ट कलेक्शन रिकॉर्ड बनाए. 5वें वीकेंड की सबसे बड़ी कमाई और लगातार हिट रहने का सिलसिला इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल करता है.