News in Brief

Farrhana Bhatt Amaal Mallik Skip Dubai Trip: ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स शो की कामयाबी का जश्न मनाने दुबई पहुंचे. शो के विनर गौरव खन्ना, अश्नूर कौर, प्रणीत मोरे, अवेज दरबार, मालती चाहर समेत कई सितारे सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए. सभी काफी एक्साइटेड नजर आए और मीडिया को पोज देते दिखे. हालांकि, शो के दो मैन कंटेस्टेंट्स अमाल मलिक और फरहाना भट्ट इस दौरान नदारद नजर आए और इस बाद ने लोगों का खूब ध्यान खींचा. 

बाद में पता चला कि दोनों दुबई नहीं बल्कि माल्टा में हैं. दोनों ने खुद इस बात की पुष्टि की और बताया कि उन्होंने दुबई की ट्रिप कैंसिल कर दी. फरहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि वे एक नई जगह पहुंच चुकी हैं. वीडियो में अमाल भी उनके साथ नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई. वीडियो में फरहाना कहती हैं, ‘हम एक नई डेस्टिनेशन पर पहुंच चुके हैं, जो मेरे परम मित्र अमाल मलिक बताएंगे’. उनका ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

दुबई छोड़ माल्टा पहुंचे अमाल-फरहाना

इसके बाद अमाल ने कैमरे की ओर देखते हुए बताते हैं, ‘गाइज, हम माल्टा में हैं. हमने दुबई ट्रिप कैंसिल कर दी है’. माल्टा पहुंचने के बाद फरहाना ने अमाल के साथ एक फोटो भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की. फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों किसी खास प्रोजेक्ट के लिए वहां साथ पहुंचे हैं. इससे पहले फरहाना खुद ये बता चुकी हैं कि वे अमाल के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने वाली हैं. ऐसे में माल्टा ट्रिप को उसी प्रोजेक्ट से जोड़कर देखा जा रहा है.

33 साल पुरानी वो मेगा ब्लॉकबस्टर, जिसके 7 गानों ने रचा इतिहास, जीते 11 बड़े अवॉर्ड, ये 3 गाने तो आज भी लाखों के फेवरेट

शो से बाहर आने के बाद हुई अच्छी दोस्ती 

फिल्म विंडो को दिए एक इंटरव्यू में फरहाना ने बताया था कि ‘बिग बॉस 19’ खत्म होने के बाद अमाल के साथ उनकी अच्छी दोस्ती हो गई. उन्होंने कहा, ‘अमाल के साथ एक अलग तरह की बॉन्डिंग बन गई है. मेरी मम्मी और मेरी, दोनों की उनसे अच्छी बनती है. ये दोस्ती कई चीजों से गुजरकर अब एक अच्छी जगह पर पहुंची है’. उन्होंने ये भी बताया कि दोनों किसी आने वाले प्रोजेक्ट की प्लानिंग कर रहे हैं. जब फरहाना से पूछा गया कि क्या ये म्यूजिक वीडियो होगा? 

आखिरी किसी प्रोजेक्ट पर कर रहे काम? 

तो उन्होंने ज्यादा जानकारी न देते हुए सिर्फ इतना बताया कि ये प्रोजेक्ट सिंगिंग से जुड़ा नहीं है. फरहाना ने कहा कि ‘बिग बॉस 19’ के दौरान उन्हें पता चला कि वे गा सकती हैं, लेकिन वे खुद को अभी अच्छा सिंगर नहीं मानतीं. उन्होंने माना कि सिंगिंग में बहुत बारीकियां होती हैं. फिलहाल अमाल के साथ होने वाला ये नया काम कुछ अलग होगा, जिसको लेकर उनके फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और ये जानना चाहते हैं आखिर दोनों किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.