News in Brief

Shraddha Kapoor On Marriage: हिंदी सिनेमा में कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने 35 या 36 की उम्र पार करने के बाद शादी की, लेकिन अभी भी कुछ हसीनाएं ऐसी हैं, जो कुंवारी हैं, जिनमें हिंदी सिनेमा के विलेन शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी शामिल हैं, जिनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. सोशल मीडिया पर उन्हें चाहने वालों की संख्या ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा से भी ज्यादा बताई जाती है. फैंस उनकी सादगी, नेचुरल अंदाज और जमीन से जुड़ी पर्सनैलिटी पर दिल हार बैठते हैं. 

वहीं, फिल्मी गलियारों में लंबे समय से ये चर्चा है कि श्रद्धा काफी समय से फिल्ममेकर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं. अब एक बार फिर श्रद्धा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते कुछ सालों में कियारा आडवाणी, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसी कई एक्ट्रेसेस शादी करके मां बन चुकी हैं, लेकिन श्रद्धा 38 की उम्र में भी कुंवारी हैं और फैंस बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं. हर जगह यही सवाल सुनने को मिलता है कि श्रद्धा आखिर कब दुल्हन बनेंगी? 

श्रद्धा कपूर से फैन ने पूछा शादी का सवाल? 

हाल ही में जब श्रद्धा कपूर से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका बड़ा ही मजेदार जवाब दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो रहा है. मंगलवार को श्रद्धा कपूर अपने ज्वेलरी ब्रांड का प्रमोशन इंस्टाग्राम पर कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने वैलेंटाइन डे को लेकर एक फनी वीडियो शेयर किया. वीडियो में श्रद्धा कहती हैं, ‘सच सुनो, सबसे ज्यादा ब्रेकअप वैलेंटाइन डे के आसपास होते हैं. फिल्म देख ली, न्यू ईयर पार्टी कर ली और जिम की मेंबरशिप भी ले ली’. 

5 मिनट 31 सेकंड का वो गाना, जिसकी धुन में आज भी कहीं खो जाता है मन, 10 साल से लाखों लोगों के दिलों पर जमा रखा कब्जा

कब शादी करेंगी श्रद्धा कपूर?

इसके बाद वो कहती हैं, ‘बजट खत्म हो गया. ऐसे में सस्ता गुलाब दोगे तो ब्रेकअप तो होगा ही’. श्रद्धा ने आगे मजाकिया लहजे में कहा कि वे इस परेशानी को समझती हैं, इसलिए उन्होंने वैलेंटाइन डे के लिए खास गिफ्ट तैयार किए हैं, ताकि किसी को अपनी एफडी न तोड़नी पड़े. इसी वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक फैन ने उनसे सीधा सवाल पूछ लिया कि वे शादी कब करेंगी? फैंस के सवालों से बचने वाली श्रद्धा ने इसके जवाब में लिखा, ‘मैं करूंगी, ये विवाह करूंगी’. 

fallback

2024 से राहुल मोदी संग जुड़ रहा नाम 

बस फिर क्या था, उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस ने तुरंत उन्हें शादी के लिए प्रपोज करना शुरू कर दिया. किसी ने लिखा, ‘मेरे साथ कर लो शादी’, तो किसी ने कहा, ‘अब और इंतजार मत करवाओ’. कई फैंस ने उन्हें जल्द दुल्हन बनने की सलाह भी दे डाली. श्रद्धा का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आया. बता दें, श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के अफेयर की चर्चा 2024 में शुरू हुई थी. हालांकि, श्रद्धा ने अब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है.