Border 2 Big Update: बॉक्स ऑफिस पर आजकल फिल्मों की ड्यूरेशन के लंबे होने का ट्रेंड हो गया है. अर्ल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने इस ट्रेंड को फॉलो किया और छप्परफाड़ कमाई की. लेकिन, अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस ट्रेंड को सनी देओल भी फॉलो कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि सनी की आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का रन टाइम 3 घंटे से ज्यादा का है. इन खबरों को लेकर हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
लंबी होगी ‘बॉर्डर 2’ की कहानी
कुछ वक्त तक लोगों को ऐसा लगता था कि अब दौर बदल गया है कौन ही थिएटर में बैठकर 3 घंटे की मूवी देखेगा. लेकिन, समय का पहिया ऐसा घूमा कि फिल्म की ड्यूरेशन अब फिर से पहले जमाने की फिल्मों की तरह 3 घंटे का वक्त पार कर रही है. इसका जीता जागता एग्जाम्पल ‘पुष्पा 2’, ‘एनिमल’, और हाल ही में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ है. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म का रन टाइम 3 घंटे से ज्यादा का होगा.
200 मिनट लंबी होगी मूवी
बॉलीवुड हंगामा को मिली रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ 200 मिनट लंबी फिल्म होगी. यानी कि इसकी ड्यूरेशन 3 घंटा 20 मिनट होगी. हो सकता है कि फिल्म के फाइनल कट में थोड़ा बदलाव हो और ड्यूरेशन पर थोड़ा फर्क भी पड़े. कहा जा रहा है कि ये रनटाइम कुछ दिनों में फाइनल हो जाएगा और सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट के बाद ये रिवील भी हो जाएगा.
7 एपिसोड की वो फाड़ू सीरीज,जिसके हर सीन में खौफ और मौत का सन्नाटा, ट्विस्ट दिमाग कर देगा सुन्न, रेटिंग 8.4
23 जनवरी को रिलीज होगी मूवी
सूत्रों की मानें तो मेकर्स को ऐसा लगता है कि फिल्म का लंबा रनटाइम मूवी की डिमांड है. उनका कहना है कि फिल्म में कई सितारे हैं जिनके किरदार को स्क्रीन पर सही से दिखाना उनके साथ न्याय होगा. जिसके लिए रनटाइम लंबा होगा. ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. जिसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 23 जनवरी को थिएटर में रिलीज होगी.
