Akhanda 2 OTT Release: सुपरस्टार तेलुगु एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंडा 2’ सिनेमाघरों में 12 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. फिल्म काफी चर्चा में रही थी और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था और ये एक्शन ड्रामा फ्लॉप साबित हुई थी. फिल्म ने करीब 90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, इसके बावजूद फिल्म घाटे में चली गई. अब ये फिल्म दर्शकों के लिए ओटीटी पर आने को तैयार है. जल्द ही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था.
नेटफ्लिक्स ने खरीदे ‘अखंडा 2’ के ओटीटी राइट्स
सुपरस्टार तेलुगु एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंडा 2’ के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं और इसकी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग की रिलीज डेट 9 जनवरी 2026 तय की है. नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी फैंस को दी. नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘डर किस बात का, जब लेजेंड बलैया यहां हैं. अखंडा 2 नेटफ्लिक्स पर देखें, 9 जनवरी को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है.’ इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है.
देखें ‘अखंडा 2’ का ट्रेलर
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा दूसरा पार्ट
इस फिल्म को बोयापती श्रीनू के डायरेक्शन में बनाया गया है और इसमें एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण के साथ हर्षाली मल्होत्रा, संयुक्ता, शाश्वत चटर्जी, प्रज्ञा जायसवाल और तरुण खन्ना जैसे सितारे लीड किरदार में नजर आएंगे. ‘अखंडा 2’ तो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है, लेकिन इस फिल्म का पहला पार्ट यानी ‘अखंडा’ जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि ‘अखंडा 2’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार काफी धीमी हो गई है, फिल्म ने 23वें दिन भारत में लगभग 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया और 22वें दिन भी फिल्म का इतना ही कलेक्शन था. सैकनिल्क वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अखंडा 2’ फिल्म ने 22 दिनों में लगभग 93.40 करोड़ का कलेक्शन किया है. तीसरे हफ्ते इस फिल्म की कमाई 4.1 करोड़ रुपये रही थी. धीरे-धीरे ‘अखंडा 2’ 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है.
