News in Brief

Vivek Oberoi on Dhurandhar: 35 दिनों में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 1247 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है. बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक स्टार्स इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि एक तबका ऐसा भी है जो फिल्म की आलोचना भी कर रहा है. ऐसे में विवेक ओबेरॉय ने फिल्म के खिलाफ बोलने वालों को जोरदार करारा जवाब दिया है.

एक्स पर लगाई क्लास

विवेक रंजन अग्निहोत्री के बाद अब विवेक ओबेरॉय ने फिल्म की जमकर तारीफ की है. साथ ही इसका विरोध करने वालों को लेकर भी दो टूक बात कही. विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ का सहारा लिया. एक्टर का कहना है कि फिल्म को वही लोग अच्छे से महसूस कर सकते हैं, जिन्होंने किसी अपने को देश की शांतिपूर्ण स्थिति के लिए कुर्बान किया हो.

Add Zee News as a Preferred Source

सिर्फ सिनेमा नहीं, उससे कहीं बढ़कर 

उन्होंने एक्स पर लिखा- ‘आज आखिरकार मैंने ‘धुरंधर’ देखी. यह सिर्फ सिनेमा नहीं, उससे कहीं बढ़कर है. यह एक घोर अंधेरे कमरे में अचानक से कुछ बदल जाने जैसा झकझोर देने वाला है.अगर आपने कभी किसी शहीद के घर की घुटन भरी खामोशी में खड़े होकर देखा है. जहां दीवारें यादों से भरी हैं, लेकिन कुर्सियां ​​हमेशा खाली रहती हैं.अगर आपने उन गलियारों में इतिहास की ठंडी सांस महसूस की है. जहां गुमनाम लोगों ने हमारे ‘शांतिपूर्ण’ आज के लिए अपना ‘कल’ कुर्बान कर दिया. अगर आपने उस बच्चे की आंखों में देखा है,जो अपने पिता को सिर्फ एक फ्रेम में लगी तस्वीर के शीशे के पार से ही जानता है, तो आप इस फिल्म की धड़कन को पहचान लेंगे. आक्रोश उन लोगों के लिए विलासिता है, जिन्होंने कभी तथ्यों का सामना नहीं किया.’

संयम के भीतर दबी हुई आग…

विवेक ने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की एक्टिंग की भी तारीफ की और कहा कि रणवीर ने अपनी एनर्जी का सही इस्तेमाल किया है. उन्होंने लिखा- ‘रणवीर संयम के भीतर दबी हुई आग से जल रहे हैं, यह साबित करते हुए कि मौन किसी भी गर्जना से अधिक भयावह हो सकता है.

 

 

 

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 

ये पहला मौका नहीं है जब किसी ने फिल्म और फिल्म के डायरेक्टर की तारीफ की हो. रिलीज के साथ ही, जिसने भी फिल्म देखी है, वो तारीफ किए बिना रह नहीं पाया है. अनुपम खेर ने फिल्म देखने के बाद ये तक कह दिया था कि आदित्य पर ‘माता चढ़ गई’ है. उन्होंने फिल्म को लेकर तीन से चार वीडियो पोस्ट की थीं. ‘इक्कीस’ के रिलीज के बाद भी ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में अपना कमाल दिखा रही है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. पहले यह खिताब ‘छावा’ के नाम था.

इनपुट- एजेंसी