TRP Report: टीवी के शोज की जांच पड़ताल करने वाली टीआरपी रिपोर्ट 52वें हफ्ते की आ गई है. इस बार की रिपोर्ट में इतना बड़ा बदलाव हुआ है कि सबसे ज्यादा नुकसान राजन शाही के शो ‘अनुपमा’ को पहुंचा है. तो चलिए आपको बताते है कि इस बार टॉप 10 शोज में कौन सा शो किस नंबर पर रहा.
नंबर 1- ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृति ईरानी का ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस हफ्ते नंबर र रहा. इस शो को 2.2 की रेटिंग मिली. शो में इस हफ्ते वीरानी की बैंकक्रप्सी वाला ट्रैक दिखाया जा रहा है. जिसमें दर्शक काफी कनेक्ट कर रहे हैं.
नंबर 2- ‘नागिन 7’
एकता कपूर का शो ‘नागिन 7’बीते साल के आखिर में शुरू हुआ. इस शो की कहानी और एक्टर्स लोगों के इतने रास आ रहे हैं कि ये शो आते ही नंबर 2 की कुर्सी पर काबिज हो गया है. इसे 2.1 रेटिंग मिली है.
नंबर – 3 ‘अनुपमा’
राजन शाही को इस टीआरपी रिपोर्ट से सबसे तगड़ा झटका लगा है. ये शो कई साल तक नंबर 1 रहने के बाद अब तीसरे पायदान पर खिसक गया है. जो क्लियर इंडिकेट करता है कि ये इस शो की कहानी बाकी ऊपर वाले शोज से लोगों को थोड़ा बोर जरूर कर रही है.
नंबर 4- ‘आईटीए अवॉर्ड’
31 दिसंबर को टेलीविजन के सबसे बड़े अवॉर्ड शो इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड का प्रसारण स्टार प्लस पर हुआ था. इस शो को काफी व्यूअरशिप मिली. जिस वजह से ये शो अवॉर्ड चौथे नंबर पर है.
नंबर 5- ‘तुम से तुम तक’
शरद केलकर का ‘तुम से तुम तक’ शो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. ये शो लगातार टॉप 5 की लिस्ट में शामिल है. इसे 1.9 रेटिंग मिली है.
नंबर 6- ‘उड़ने की आशा’
कवर ढिल्लन और नेहा का डेली सोप सीरियल ‘उड़ने की आशा’ में फैंस लगातार दिलचस्पी दिखा रहे हैं. ये एक फनी फैमिली ड्रामा शो है.
नंबर 7- ‘लॉफ्टर शेफ 3’
लोगों को हंसा हंसाकर खाना बनाने वाला शो ‘लॉफ्टर शेफ’ लगातार लोगों को पसंदीदा शो बना हुआ है. शो का तीसरा सीजन इस हफ्ते सातवें नंबर पर जगह मिली है. इसकी रेटिंग 1.8 है.
नंबर 8- ‘तारक मेहता का उड़ता चश्मा’
लोगों को कई साल से हंसा हंसाकर लोटपोट करने वाला शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की गिरती टीआरपी मेकर्स के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. ये शो टीआरपी रिपोर्ट में आठवें नंबर पर रहा.
नंबर 9- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’
रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीआरपी में नंबर 9 पर रहा. खास बात है कि राजन शादी के दो जबरदस्त शोज दोनों की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है.
नंबर 10- ‘गंगा मां की बेटियां’
नंबर 10 पर जीटीवी का शो ‘गंगा मां की बेटियां’ हैं. शीजान खान, अमनदीप सिंधू के इस शो को 1.7 की टीआरपी मिली है.
