
The Great Indian Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने नए साल पर दुबई में अपना कैप्स कैफे की एक और ब्रांच ओपन की तो वहीं उनके लिए एक बुरी खबर भी आ गई है. कपिल ने अपने कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के चौथे सीजन को बीते साल 20 दिसंबर से ऑनएयर किया था. लेकिन, इस शो को इतना खराब रिस्पांस मिल रहा है कि ये नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में भी अपनी जगह नहीं बना पाया है.जिसकी वजह शो की लगातार गिरती व्यूअरशिप है.
प्रियंका भी नहीं आईं काम
कपिल शर्मा अपने चौथे सीजन के लिए बॉलीवुड की देसी गर्ल को विदेश से बुलाकर शो में बतौर मेहमान लाए थे. लेकिन, प्रियंका चोपड़ी की एंट्री भी उनके गिरते शो की व्यूअरशिप को संभाल नहीं पाईं. नेटफ्लिक्स के डेटा के मुताबिक कपिल का शो नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 रैंकिंग से बाहर है. इस लिस्ट में जिस भारतीय शो ने अपनी जगह बनाई है वो कुणाल खेमू की सीरीज ‘सिंगल पापा’ है जिसे छठा स्पॉट मिला.
नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ग्लोबल रैंकिंग से गायब
हालांकि कपिल का शो जैसे तैसे दूसरे हफ्ते नंबर 8 पर जगह बनाने में कामयाब रहा. इस शो को 1.7 मिलियन ग्लोबल व्यूज मिले और इसका मैक्सिमम रन टाइम 2 मिनट 16 सेकेंड रहा. इसके दूसरे एपिसोड भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आए थे. जिसे कुल मिलाकर 39 लाख आर्स वर्ल्डवाइड मिले. वहीं, तीसरे हफ्ते कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा’ का प्रमोशन करने आए थे. लेकिन, इन दो सितारों की मौजूदगी भी ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में शो की जगह पक्की नहीं कर पाई और ये टॉप 10 से बाहर रहा.
मुश्किल में कपिल का शो
यानी कि शो के चौथे सीजन को शुरू हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं. पर तीन हफ्ते में सिर्फ एक बार नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ग्लोबल रैंकिंग में ये शो एंट्री ले पाया है. कपिल के अब तक आ चुके तीन एपिसोड की व्यूअरशिप की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा वाले शो को 1.5 मिलियन व्यूज, इंडियन वूमन क्रिकेट टीम वाले शो को 2.3 मिलियन और तीसरे एपिसोड कार्तिक-अनन्या वाले एपिसोड को 2.1 मिलियन व्यूज मिले.यानी कपिल के बाकी सीजन के व्यूअरशिप की बात करें तो सबसे ज्यादा कम तीसरे सीजन से जो व्यूअरशिप में गिरावट देखी जा रही है वो चौथे सीजन में भी जारी है. जो कपिल को आगे चलकर बड़ी मुसीबत में डाल सकता है.

