Bharti Singh Baby Laksh: कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर आप शॉक्ड रह जाएंगे. ये खुलासा भारती ने अपने व्लॉग में किया है. भारती ने कहा कि उनका 3 साल का बेटा गोला यानी कि लक्ष्य घर छोड़कर जाना चाहता है. एक्ट्रेस ने लक्ष्य का वीडियो भी व्लॉग में दिखाया जिसमें वो घर छोड़कर जाने की बात करता नजर आ रहा है.
घर छोड़कर जाना चाहता है भारती का बेटा
वीडियो में लक्ष्य अपना बैग पैक करते दिखा. जिसने भारती को परेशान कर दिया. घर छोड़कर जाने की जिद ठाने लक्ष्य से जब भारती ने वजह पूछी तो वो बड़ी मुश्किल से वजह बताने को तैयार हुआ. जिसने सुनने के बाद भारती की जान में जान आई.भारती वीडियो में कहती दिखीं कि लक्ष्य के घर छोड़कर जाने की जिद ने उन्हें काफी परेशान और बेचैन कर दिया था. क्योंकि वो बार-बार एक ही रट लगाए हुए था. आखिर में भारती लक्ष्य की बात सुनकर रोने लगीं. इसके बाद बेटे ने भारती के आंसू पोछें. तभी भारती ने लक्ष्य से कहा कि प्रॉमिस करो कि आगे ऐसा नहीं कहोगे.
रोने लगीं भारती
इस व्लॉग में भारती ने कहा कि पता नहीं उसे क्या हो गया है. अचानक से बोलने लगा मेरा बैग पैक कर दो. मुझे जाना है. आपको छोड़ के चला जाऊंगा. मुझे उस वक्त बहुत अजीब फील हुआ. मैंने उसे बोला कि ऐसा नहीं बोलते लक्ष्य..आप पापा को बोलेगे तो वो भी रोने लग जाएंगे.
‘द ग्रेट इंडियन शो’ के चौथेको तगड़ा नुकसान,लगातार गिर रही सीजन व्यूअरशिप, अब ये भी लगा शॉक
लक्ष्य ने बताई वजह
वीडियो में आगे लक्ष्य ने अपने घर छोड़कर जाने की वजह बताई. लक्ष्य ने बड़े ही प्यार से कहा कि वो नीचे खेलने जाना चाहता है और जल्दी वापस भी आ जाएगा. ये सुनकर भारती खुश हो गई और कहा कि वो काजू से ज्यादा इससे प्यार करती है. आपको बता दें, भारती ने बीते साल दिसंबर में दोबारा एक बेचे की मां बनीं. इन दोनों ने अभी तो अपने बच्चे का नाम काजू रखा है. लेकिन, रियल नाम अभी तक रिवील नहीं किया.हर्ष और भारती की शादी साल 2017 में हुई थी. जिसके बाद अप्रैल 2022 में लक्ष्य का जन्म हुआ. फिलहाल,दूसरे बच्चे के जन्म के 20 दिन बाद भारती वापस काम पर लौट आई हैं.
