News in Brief

Vicky Kushal Scared With This Thing: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का बेबी बॉय विहान दो महीने का हो गया है. इन दोनों स्टार्स ने 7 जनवरी को सोशल मीडिया पर बेटे के नाम का ऐलान किया. जिसके बाद से फैंस बेटे की एक झलक देखकर बेहद खुश हैं. ऐसे में एक्टर ने हाल ही में पिता बनने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. साथ ही ये भी कहा कि उन्हें आजकल एक चीज का डर सताता रहता है.

बाप बनने के बाद विक्की की फीलिंग

जस्ट टू फिल्मी को दिए इंटरव्यू में विक्की कौशल ने पिता बनने के बाद की फीलिंग्स जाहिर की. एक्टर ने कहा- ‘देखिए अभी तो वो कुछ महीने का ही हुआ है. मैं तो अभी खुद फिगर आउट कर रहा हूं कि पिता बनने का क्या मतलब होता है. इतना जरूर कह सकता हूं कि ये एक मैजिकल फीलिंग है. ये ऐसी फीलिंग है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता. हां, ये जरूर है कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो आपको ये एहसास दिलाती हैं कि आप पिता बन गए हो. असल में आप क्या फील करतो हो ये कई फीलिंग्स का मिक्चर जैसा है.’

Add Zee News as a Preferred Source

इस चीज का सताता है डर

इसी चैट के दौरान एक्टर ने बताया कि आजकल उन्हें एक चीज का सबसे ज्यादा डर सताता रहता है. एक्टर ने कहा कि ‘उसके साथ बिताए गए अपने आप खास बन जाते हैं. आपका सेंटर चेंज हो जाता है और ऐसा लगता है कि वो हमेशा आपको वापस बुलाता रहता है. पहली बार मेरे साथ ऐसा हो रहा है कि मेरा फोन कहीं खो ना जाए.’

कातिल,कत्ल और खौफ…क्यों चर्चा में है 27 औरतों वाली ये सीरीज,IMdb रेटिंग 7.6 

वक्त बिताने की क्रेविंग

‘मैंने कभी भी अपने फोन की परवाह नहीं की. लेकिन, अब मेरे फोन में उसकी बहुत सारी फोटोज और वीडियोज हैं. इसी वजह से मुझे हमेशा लगता है कि मेरा फोन कहां है कहीं खो ना जाए. तो आपको अपने बच्चे के साथ वक्त बिताने की क्रेविंग होती है. ये मेरी लाइफ की सबसे बड़ी ब्लेसिंग है. भगवान सही में बहुत दयालु हैं.’