News in Brief

Alia Bhatt Review Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर लोगों में एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. 34 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दमदार कमाई कर रही है. दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आरआरआर’ को काफी पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म की न केवल दर्शक बल्कि सेलिब्रिटीज भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. ‘धुरंधर’ रिलीज के 34 दिनों बाद अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी रणवीर सिंह की फिल्म का रिव्यू कर दिया है. आलिया ने ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की और इसे ‘आज के भारत की आवाज’ बताई है.

आलिया ने शेयर किया पोस्ट 
एटरनल सनशाइन प्रोडक्शन के सोशल मीडिया हैंडल पर ‘धुरंधर’ की तारीफ करते हुए आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर किया और इस पोस्ट को आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाया. इस पोस्ट में लिखा ‘यह आज के भारत की आवाज है. यह आज के भारत की पसंद है. यह इतिहास के एक चैप्टर पर आधारित है और अब यह भारत के सिनेमा इतिहास का नंबर वन चैप्टर है. धुरंधर को चीयर्स और पूरी टीम को तीन बार चीयर्स. आपने सिर्फ लहरें ही नहीं उठाई. आप सिनेमाघरों में ऊंची लहरें वापस ले आए. अगर पार्ट वन ने सर्दियों में यह किया, तो सोचिए पार्ट टू वसंत में क्या करेगा.’

पोस्ट पर यूजर्स कर रहे कमेंट्स 
खैर आलिया के धुरंधर के रिव्यू पर ऑनलाइन मिले-जुले रिएक्शन आए. उदाहरण के लिए, एक फैन ने कहा, ‘यही है सिक्योर एक्टर आलिया, लव यू आलिया, गर्व है कि हम आपके फैंस हैं.’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘फिल्म की तारीफ ऐसे ही करते हैं, नफरत आपके रास्ते में नहीं आ सकती, आप वही करती हैं जो आप करती हैं.’ हालांकि, कुछ नेटिजन्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘यह ‘करना ही पड़ेगा’ टाइप की पोस्ट लग रही है.’ एक दूसरे यूजर लिखा ‘बहुत देर कर दी जनाब आने में, पर कई हफ्ते लगे होंगे दिल को समझाने में.’

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के संग अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर जैसे कई कलाकार नजर आ रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म में सभी एक्टर्स की एक्टिंग कमाल की है.