Deepika Ranveer Wedding Selfie: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नया साल शुरू होने से पहले ही न्यूयॉर्क पहुंच गए थे.जहां पर इन दोनों सितारों ने जमकर नए साल का वेलकम किया और ‘धुरंधर’ की सक्सेस भी एक साथ सेलिब्रेट की. वहीं, अब इस पॉवर कपल की न्यूयॉर्क से एक सेल्फी वायरल हो रही है जिसमें दोनों सितारे एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये सेल्फी दोनों ने एक शादी में क्लिक की है जिसमें दोनों काफी क्लासी लुक में नजर आ रहे हैं.
न्यूयॉर्क में अटेंड की शादी
दीपिका इस फोटो में मरून कलर की गोल्डन कामदार साड़ी पहनी हुई हैं तो वहीं रणवीर नीले रंग के कोट के साथ गॉगल्स लगाए नजर आ रहे हैं. इस फोटो को एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसके साथ ही ऐसा कैप्शन लिखा जो लोगों का ध्यान खींच रहा है.फोटो को शेयर करते हुए लिखा- ‘रणवीर और दीपिका न्यूयॉर्क की एक शादी में.’ इस फोटो में रणवीर और दीपिका के साथ एक और शख्स भी नजर आ रहा है.
पार्टी की फोटोज वायरल
इससे पहले इन दोनों सितारों की पार्टी की इनसाइड वीडियो और फोटोज वायरल हुई थी. जिसमें ये दोनों सितारे एक दूसरे को बाहों में भरे नजर आए थे. दोनों जमकर डांस फ्लोर पर थिरकते हुए भी दिखे थे.
2 महीने का हुआ विक्की कौशल-कैटरीना का बेटा विहान, एक्टर को इस चीज का रह-रहकर सताता है डर
‘धुरंधर’ की रफ्तार
रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म बीते महीने 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी. तब से इस फिल्म ने जो रफ्तार पकड़ी वो रुकने का नाम नहीं ले रही. फिल्म ने अभी तक वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. लेकिन, स्पीड देखकर ऐसा लग रहा है कि इस पर ब्रेक लगना मुश्किल है. वहीं, इसी साल 19 मार्च को आदित्य धर की इसी फिल्म का दूसरा पार्ट भी आएगा.जिसका बॉक्स ऑफिस पर यश की टॉक्सिक से क्लैश होगा.अब देखना ये होगा कि दोनों में से कोई अपनी फिल्म की डेट चेंज करेगा या फिर ये जोरदार टक्कर होने देगा.
