Shatrughan Sinha Reena Roy: शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की पहली मुलाकात साल 1965 में एक ट्रेन सफर के दौरान हुई थी. पटना से बॉम्बे जा रहे इस दो दिन के सफर में शत्रुघ्न FTII में दाखिले के लिए जा रहे थे, जबकि पूनम उस समय स्कूल में पढ़ती थीं. ये मुलाकात अचानक हुई थी और यहीं से एक लव स्टोरी की शुरुआत हो गई. बाद में शत्रुघ्न सिन्हा ने ये माना था कि वे पहली नजर में ही पूनम की खूबसूरती के दीवाने हो गए थे और अपना दिल हार बैठे थे.
अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘एनीथिंग बट खामोश’ (Anything But Khamosh) में शत्रुघ्न ने लिखा है कि दोस्त उन्हें ‘cradle-snatcher’ कहकर चिढ़ाते थे. उन्हें पता था कि पूनम उम्र में उनसे काफी छोटी हैं, फिर भी उनको लेकर उनके दिल में रोमांटिक फीलिंग्स जाग उठीं. उन्होंने ये माना कि पूनम का एक हल्का सा टच भी उन्हें रोमांस से भर देता था. ट्रेन सफर के दौरान उन्होंने पूनम की मौसी का दिल जीत लिया, जिन्होंने बाद में अपना पता भी उनको दे दिया.

एक ट्रेन के सफर में मिले थे शत्रुघ्न और पूनम
इस सफर के लगभग 3 साल बाद 1968 में जब पूनम ने ‘Miss Young India’ का खिताब जीता, तो शत्रुघ्न को उनकी याद सताने लगी. दिलचस्प बात ये थी कि पूनम को फिल्मों के ऑफर शत्रुघ्न सिन्हा से पहले मिलने लगे थे. हालांकि, उस वक्त दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं था. 1971 में फिल्म ‘धरती की गोद में’ के दौरान उन्हें एक-दूसरे को जानने का मौका मिला और यहीं से नजदीकियां बढ़ीं. इस समय तक शत्रुघ्न का करियर भी रफ्तार पकड़ चुका था.
आमिर खान की वो 36 साल पुरानी फिल्म, जो कभी नहीं हुई रिलीज, साथ नजर आतीं रेखा-रवीना, आधी हो चुकी थी शूटिंग, लगा था अच्छा खासा पैसा
फिर रीना रॉय संग जुड़ने लगा शत्रुघ्न का नाम
स्टार बनने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ने लगा था. उन्होंने खुद माना कि कुछ अफवाहें सच भी थीं. पूनम की मौसी को ये सब पता था. इसके बावजूद वे कुछ साल तक पूनम के साथ ही रहे, लेकिन 1973 में उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया. उनका कहना था कि पूनम उनके लिए ‘बहुत अच्छी’ थीं और उनसे बेहतर जीवन की हकदार थीं. इस दौरान पूनम ने अपना फिल्मी करियर भी छोड़ दिया. पूनम से अलग होने के बाद शत्रुघ्न का नाम रीना रॉय से जुड़ा.
दोनों के रिश्तों को खूब होती थी चर्चा
दोनों की जोड़ी उस दौर की सबसे फेमस और पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक थी. अखबारों और मैगजीन में उनके रिश्ते की खूब चर्चा होती थी. इसी बीच पूनम भी दोबारा शत्रुघ्न की जिंदगी में लौट आईं. दोनों महिलाओं की तरफ से शादी का दबाव बढ़ने लगा. शत्रुघ्न ने खुद कहा था कि उनकी मुश्किल ये नहीं थी कि किससे शादी करें, बल्कि ये थी कि किससे न करें. मां के दखल के बाद शत्रुघ्न ने पूनम से शादी का फैसला किया और ये बात रीना को भी बता दी.
शादी से 2 दिन पर रीना संग लंदन में थे शत्रुघ्न
हालांकि, इसके बाद भी शत्रुघ्न और रीना का रिश्ता पूरी तरह खत्म नहीं हुआ. शादी से 2 दिन पहले वे रीना के साथ लंदन में थे और वही उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने आई थीं. आखिरी वक्त तक शत्रुघ्न असमंजस में थे. उधर शादी के मंडप में पूनम टेंशन से बेहोश तक हो गई थीं. उन्हें पता था कि रीना से रिश्ते पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं. शादी के बाद भी कुछ समय तक शत्रुघ्न और रीना का रिश्ता चलता रहा, जिससे दोनों महिलाओं को मानसिक तकलीफ हुई.
आज भी साथ हैं शत्रुघ्न और पूनम
रीना उम्मीद कर रही थीं कि शत्रुघ्न उन्हें अपनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. आखिरकार रीना पाकिस्तान चली गईं और क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली, जो बाद में टूट गई. वहीं, शत्रुघ्न और पूनम आज भी साथ हैं और उनके तीन बच्चे हैं, लव, कुश और सोनाक्षी सिन्हा. बता दें, सोनाक्षी ने 2024 में एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी, जिनकों वो पिछले 7 साल से डेट कर रही थीं. दोनों की प्राइवेट शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे.
