83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के प्रेजेंटर्स को लेकर हाल ही में अनाउंसमेंट की गई है, जिसमें इंडियन ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस का नाम भी शामिल है. प्रेजेंटर्स की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा के साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स, एक्टर जॉर्ज क्लूनी और मिला कुनिस भी शामिल हैं, जो कि स्टेज पर अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगे. वहीं प्रिजेंटर की इस लिस्ट में कई और भी बड़े नाम शामिल हैं. गोल्डन ग्लोब ने इस लिस्ट के नामों की सारी जानकारी सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर शेयर की है.
ये बड़े सितारे भी आएंगे नजर
इस अवॉर्ड नाइट में आयो एडेबिरी, चार्ली, क्रिस पाइन, कोलमैन डोमिंगो, डकोटा फैनिंग, हेली स्टेनफेल्ड, अमांडा सेफ्राइड, मेलिसा मैककार्थी, माइली साइरस, ऑरलैंडो ब्लूम, स्नूप डॉग, वांडा साइक्स, जो कीरी, कीगन-माइकल की, क्वीन लतीफा और जॉन बेटमैन जैसे बड़े सितारे शामिल होंगे. इसके अलावा मैकॉले कल्किन, पामेला एंडरसन, ललिसा, ल्यूक ग्रिम्स, मार्लन वेन्स, मिन्नी ड्राइवर, रेजिना हॉल, सीन हेस, विल अर्नेट और जो क्राविट्ज भी अवॉर्ड्स को पेश करेंगे.

पहली बार नहीं कर रही अवॉर्ड होस्ट
इस ग्रैंड अवॉर्ड सेरेमनी की होस्टिंग कॉमेडियन निक्की ग्लेजर करेंगी, उन्होंने पिछले साल ऑडियंस को काफी इंप्रेस किया था जिसको इवेंट डिक क्लार्क प्रोडक्शंस प्रोड्यूस करेगा. यह अवॉर्ड शो संडे इवनिंग 5 बजे यानी इंडिया में मनडे मॉर्निंग 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो ये कोई पहला शो नहीं है, जिसे वो होस्ट करने जा रही हैं. इससे पहले वो साल 2013 में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और एकेडमी अवॉर्ड्स को होस्ट कर चुकी हैं.
