)
Bhabiji Ghar Par Hain Movie: टीवी पर सालों तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाला हाईएस्ट रेटेड शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ अब बड़े पर्दे पर आने की तैयार में है. आसिफ शेख और रोहिताश्व गौर स्टारर इस शो को फिल्म के तौर पर उतारा जा रहा है. फिल्म का नाम ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ हैं. लंबे समय से फैंस इस खबर का इंतजार कर रहे थे और अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है.
इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. मेकर्स ने शुक्रवार को ऐलान किया कि ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ZEE Studios के बैनर तले बनी ये कॉमेडी फिल्म शो की उसी हल्की-फुल्की और मजेदार दुनिया को बड़े पर्दे पर लेकर आएगी. टीवी पर शो की जबरदस्त पॉपुलैरिटी को देखते हुए फैंस को फिल्म से भी भरपूर हंसी और मनोरंजन की उम्मीद है.
6 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर किया. पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘गली-गली में होगा शोर, क्योंकि भाभीजी की सवारी निकल पड़ी है थिएटर्स की ओर. 6 फरवरी से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में’. इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर शो के चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है और फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ का डायरेक्शन शशांक बाली ने किया है.
खून से सना चेहरा, शरीर के हर अंग पर गुदे टैटू और खौफनाक हंसी… शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का लुक आउट
पुराने चेहरों के साथ नजर आएंगे कुछ नए चेहरे
फिल्म में वही पुराना अंदाज और नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. विभूति जी की चालाकी, तिवारी जी का ड्रामा, अंगूरी भाभी की मासूमियत और अनिता भाभी का कॉन्फिडेंस एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है. हालांकि, फिल्म में कुछ नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं. जिनमें रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ जैसे नाम शामिल हैं. इन कलाकारों की एंट्री से कहानी में और ज्यादा कॉमेडी और अफरा-तफरी देखने को मिलेगी.
2015 से लोगों को एंटरटेन कर रहा ये शो
बता दें, ‘भाभीजी घर पर हैं’ की शुरुआत साल 2015 में &TV पर हुई थी और आज भी ये शो दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. ये शो जी5 पर भी देखा जा सकता है. इसी साल जनवरी में शो ने 2500 एपिसोड पूरे कर एक नया मुकाम हासिल किया था, जिसे पूरी टीम ने साथ मिलकर सेलिब्रेट किया. हाल ही में इस शो का 2.0 भी रिलीज हो चुका है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है. अब देखना ये है कि फिल्म के तौर पर इसे कितना पसंद किय जाता है.
