News in Brief

Gulshan Kumar Shooter Died: 29 साल पहले टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार को मंदिर के बाहर 16 राउंड गोलियों से भून दिया गया था. जिस वजह से उनकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई थी. इस ‘कैसेट किंग’ की खौफनाक मौत की घटना ने हर किसी की रूह कंपा दी थी. गुलशन कुमार पर अबू सलेम के इशारे पर गोलियां चलाने वाले अब्दुल रऊफ एलियास दाउद मर्चेंट को इस खौफनाक हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा मिली थी. लेकिन, गुरुवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उसकी मौत हो गई.

जेल में कई साल से था बंद

अब्दुल रऊफ 60 साल का था. वो लंबे वक्त से महाराष्ट्र के औरंगाबाद की हाई सिक्योरिटी हरसूल सेंट्रल जेल छत्रपति सांभाजीनगर में बंद था. यही पर वो लाइफ सेंटेस की सजा भुगत रहा था. लेकिन, दिल का दौरा पड़ने से अचानक उसकी मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने एक्सीडेंटल केस दर्ज किया. रुऊफ पेरोल पर 2009 को बाहर आया था. जिसके बाद वो गायब हो गया और 8 साल तक पुलिस से बचता रहा. इसके बाद साल 2016-17 में पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ा और फिर हरसूल जेल भेज दिया. 

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

कई दिनों बीमार था शूटर

कहा जा रहा है कि गुलशन कुमार के हत्यारे की सेहत कुछ वक्त से ठीक नहीं थी. 30 दिसंबर को उसे माइल्ड हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उसे सरकारी वैली अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सेहत में रिकवरी को देखते हुए उसे 4 जनवरी को दोबारा जेल में शिफ्ट किया गया. लेकिन, उसे दोबारा हार्ट अटैक गुरुवार को आया और उसकी मौत हो गई.

प्रियंका चोपड़ा की 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में हुई एंट्री, जॉर्ज क्लूनी संग करेंगी अवॉर्ड प्रेजेंट

गुलशन कुमार हत्या मामला

गुलशन कुमार की मौत 12,अगस्त 1997 को हुई थी. इनकी मौत की पीछे की वजह बिजनेस डिस्प्यूट था. साथ ही अंडरवर्ल्ड का मकसद लोगों के खौफ और डर पैदा करना था. उस वक्त कहा गया कि गुलशन कुमार से अंडरवर्ल्ड पैसों की डिमांड कर रहा था जिसे वो मान नहीं रहे थे. दरअसल, 1990 का वो दौर ऐसा था कि अंडरवर्ल्ड लगातार फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पैठ बना रहा था. गुलशन कुमार की मौत के बाद रुऊफ को साल 2002 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. इसके बाग 2003 में उसे हरसूल जेल भेज दिया गया और तब से वो वहां जेल की सलाखों के पीछे अपनी जिंदगी के बाकी दिन काट रहा था.