Ikkis Film: ‘इक्कीस’ फिल्म भले ही नंबर्स के मामले में पीछे रह गई लेकिन, फिल्म को वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म की वजह से सेलेब्स और फैंस का इमोशनल टच जरूर मिला. धर्मेंद्र की मौत के बाद ये मूवी थिएटर में रिलीज हुई और स्क्रीनिंग के दौरान कई सितारे इस फिल्म में धर्मेंद्र को देखकर रो पड़े. ऐसे में अब फिल्म के सितारे जयदीप अहलावत ने सेट के माहौल को लेकर बात की. एक्टर ने बताया कि धर्मेंद्र सेट पर कैसे रहते थे.
ये किस्मत है…
जयदीप अहलावत ‘इक्कीस’ में पाकिस्तान के ब्रिगेडियर जान मोहम्मद निसार का रोल निभाया है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए जयदीप ने कहा- ‘मुझे ऐसा लगता है कि पूरे देश को इस फिल्म को देखकर थोड़ा बुरा जरूर लगा होगा. फिल्म के प्रमोशन के वक्त हमेशा मुझे ऐसा लगा कि काश वो हमारे साथ होते. वो हमारे साथ फिल्म देखने के लिए होते. वैसे तो ये अब हाइपोथिएटिकल विचार बनकर रह गया है. ये किस्मत है जिसे हम बदल नहीं सकते.’
कभी भी ऐसा फील नहीं हुआ कि…
इसी दौरान जयदीप ने धर्मेंद्र संग सेट पर बिताए वक्त को लेकर बात की. एक्टर ने कहा- ‘जहां पर सिनेमा का लीजेंड हो ऐसे इंसान के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर आपको हमेशा खुशी ही होती है. उनके साथ रहने में कभी भी ऐसा फील नहीं हुआ कि वो एक लीजेंड है. वो आपको अपने परिवार जैसा महसूस कराते हैं. वो हमेशा जोक मारते रहते हैं..ये जो छोटे और वन लाइनर होते हैं. बेहतरीन कविताएं सुनाते थे और कहानियां सुनाया करते थे. उनके साथ काम करने का एक्सपीरियंस अमेजिंग था.’
‘भूल भुलैया’ जैसी है प्रभास की ‘द राजा साब’? सोशल मीडिया पर उठे सवाल, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
24 नवंबर को हुई मौत
धर्मेंद्र के निधन के बाद एक्टर ने उनके साथ सेट की कुछ अनसीन फोटोज भी शेयर की. साथ ही हार्ट ब्रेकिंग नोट लिखकर कहा- ‘ऐसा कुछ नहीं है जो मैं कह पाऊंगा. बस इतना कि आपने जो प्यार दिया मुझे उन थोडे़ से दिनों में. मैं वो उम्र भर याद रखूंगा. सर , आप बहुत याद आएंगे. ये पूरी दुनिया जट यमला पगला दीवाना को याद करेगी.’
