News in Brief

Bharti Singh Comment on Maniesh Paul Daughter Pic: मनीष पॉल अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसे सेलिब्रेटी और फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. हाजिरजवाबी और चुलबुले अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मनीष पॉल की जिंदगी का एक ऐसा ही खास पल सामने आया, जब उन्होंने अपनी बेटी के जन्मदिन के मौके पर एक प्यारा सा पोस्ट लिखा.

मनीष ने बेटी पर लुटाया प्यार

मनीष पॉल ने बेटी के 15वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर प्यारी तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वो बेटी के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में कहीं पिता-बेटी की मस्ती दिखी, तो कहीं उनके बीच का गहरा रिश्ता साफ दिखा. एक्टर ने लिखा- ‘मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि मेरी बेटी इतनी बड़ी हो गई है. जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आगे भी हम ऐसे ही मजेदार और बेवकूफी भरे मजाकों पर हंसते रहें, जिन्हें सिर्फ हम दोनों समझ पाते हैं. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं. आप मेरी सिर्फ बेटी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी खुशी और ताकत हो.’

Add Zee News as a Preferred Source

2007 में की थी शादी

मनीष ने संयुक्ता से शादी साल 2007 में की थी. दोनों की मुलाकात 1998 में स्कूल में हुई थी. शादी के बाद उनकी एक बेटी 2011 में और एक बेटा 2016 में हुआ. मनीष पॉल की इस पोस्ट पर फैंस उनकी बेटी को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं.

‘वो रोना धोना कोई नहीं देखना चाहता…’टीवी शो में कमबैक पर बोलीं रश्मि देसाई- वैसी कहानियां अब कहां?

भारती का कमेंट वायरल

वहीं उनके करीबी दोस्तों ने भारती ने ऐसा कमेंट कर दिया जो वायरल हो गया. बेटी की फोटो देखने के बाद भारती ने लिखा- ‘बाप रे, अभी तो पैदा हुई थी भाई, हैप्पी बर्थडे एंजेल’. करण वी ग्रोवर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे शैशू… हमेशा खुश रहो.’ रोहित रॉय ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस.’ राज कुंद्रा ने लिखा, ‘आपके साथ-साथ आपके माता-पिता को शुभकामनाएं.’

 

 

इनपुट- एजेंसी