
Top 10 Movies Trending in Pakistan on Netflix: इन दिनों सिनेमा लवर्स फिल्में देखने के लिए थिएटर जाना थोड़ा कम पसंद करते हैं. घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही फिल्में देखना पसंद करते हैं. ऐसे में आज हम आपको पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं कौन सी फिल्में पाकिस्तान में ट्रेंड कर रही हैं.
पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही ये फिल्म
इस लिस्ट में पहले नंबर पर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ ट्रेंड कर रही है. हक साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में भारत के शाह बानो केस के बारे में दिखाया गया है. फिल्म तीन तलाक पर बात करती है. इमरान हाशमी की इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग मिली है. वहीं दूसरे नंबर पर फिल्म ‘सिंगल सलमा’ ट्रेंड कर रही है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो साल 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में हुमा कुरैशी और सनी सिंह लीड रोल में नजर आए थे.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म तीसरे नंबर पर
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ ट्रेंड कर रही है. यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई ‘रात अकेली है’ का सीक्वल है. चौथे नंबर पर फिल्म ‘द ग्रेट फ्लड’ ट्रेंड कर रही है. यह एक साउथ कोरियन साइंस फिक्शन है. यह फिल्म करीब 90 देशों में टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है.
फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ भी कर रही ट्रेंड
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर अमेरिकी एक्शन फिल्म ‘स्नाइपर: द लास्ट स्टैंड’ ट्रेंड कर रही है. छठे नंबर पर सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ ट्रेंड कर रही है. सुल्तान भारत में बॉक्स ऑफिस पर साल 2016 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थी. सातवें नंबर पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ट्रेंड कर रही है. शाहरुख की यह फिल्म भारत में साल 2013 में रिलीज हुई थी.

टॉप 10 में ये फिल्में भी शामिल
वहीं पाकिस्तान में आठवें नंबर पर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ट्रेंड कर रही है. यह फिल्म भारत में साल 2016 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म में आमिर खान के साथ साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, जायरा वसीम और सान्या मल्होत्रा नजर आई थी. नौवें नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में अक्षय के साथ अरशद वारसी नजर आए थे. वहीं दसवें नंबर पर फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ नजर आए थे.
