Jana Nayagan Controversy: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की नई फिल्म ‘जन नायकन’ और सेंसर बोर्ड (CBFC) के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले ने एक बार फिर फिल्म सेंसरशिप और बोर्ड की ताकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर लोग खुलकर अपनी राय रख रहे हैं. इसी बीच मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है. उनका ट्विटर पोस्ट तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने काफी कुछ कहा.
राम गोपाल वर्मा ने साफ कहा है कि आज के डिजिटल दौर में सेंसर बोर्ड की जरूरत ही नहीं रह गई है और सेंसरशिप दर्शकों का अपमान करती है. राम गोपाल वर्मा ने कहा कि उनका बयान सिर्फ ‘जन नायकन’ विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी सेंसरशिप व्यवस्था पर सवाल है. उन्होंने सेंसर बोर्ड को ‘पुराना और बेकार सिस्टम’ बताया. वर्मा का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री खुद भी इसके लिए जिम्मेदार है, क्योंकि उसने इतने सालों तक CBFC के अस्तित्व पर सवाल नहीं उठाए.
CENSOR BOARD is OUTDATED
Add Zee News as a Preferred Source![]()
Not in the context of just @Actor_Vijay ‘s #JanaNayagan ‘s censor issues but in an overall manner, it is truly foolish to think that the censor board is still relevant today
It has long outlived it’s purpose, but it’s being kept alive out of laziness…
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) January 9, 2026
‘जन नायकन’ विवाद पर बोले राम गोपाल वर्मा
उन्होंने कहा कि अब भी अगर लोग इसकी रिलीवेंस पर बहस नहीं करना चाहते, तो ये आलस और डर का नतीजा है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में वर्मा ने मौजूदा समय की हकीकत का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आज एक 12 साल का बच्चा मोबाइल पर खतरनाक हिंसक वीडियो देख सकता है. 9 साल का बच्चा अश्लील कंटेंट तक पहुंच सकता है और कोई भी शख्स कट्टरपंथी या भड़काऊ कंटेंट आराम से देख सकता है. ये सब बिना किसी रोक-टोक के उपलब्ध है.
41 साल पुराना वो सबसे फेमस टीवी शो, जिसमें दिखे थे ‘रामायण’-‘महाभारत’ के सभी कलाकार, 26 एसिपोड ने रचा था इतिहास, आज भी IMDb रेटिंग है 8.3
राम गोपाल वर्मा ने सेंसरशिप पर उठाए सवाल
ऐसे में फिल्मों के कुछ सीन काटकर समाज को बचाने का दावा करना बेमानी है. राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया को सिनेमा से कहीं ज्यादा ताकतवर जरिया बताया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर गालियां, नफरत, राजनीति और धर्म के नाम पर जहर खुलेआम फैलाया जा रहा है. लाइव बहसों में बिना सेंसर के चीख-पुकार होती है. ऐसे माहौल में अगर सेंसर बोर्ड को लगता है कि फिल्म में एक शब्द काटने या सीन धुंधला करने से समाज सुरक्षित हो जाएगा, ये मजाक जैसा है.
सोशल मीडिया को लेकर की बात
वर्मा ने कहा कि सेंसर बोर्ड उस दौर में बना था, जब मीडिया पर सरकार का नियंत्रण था और लोगों की पहुंच सीमित थी. आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनता अपने शासक चुनने की समझ रखती है, तो वो यह तय क्यों नहीं कर सकती कि उसे क्या देखना है. उन्होंने कहा कि सिनेमा समाज को आईना दिखाता है और मनोरंजन करता है, न कि उपदेश देता है. इसलिए दर्शकों पर भरोसा करना जरूरी है.
21 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
राम गोपाल वर्मा ने साफ कहा कि उम्र के हिसाब से सर्टिफिकेशन और कंटेंट वॉर्निंग सही है, लेकिन सेंसरशिप गलत है. उन्होंने कहा कि आज दुनिया अनफिल्टर्ड प्लेटफॉर्म्स पर आगे बढ़ चुकी है. सवाल ये है कि क्या सिस्टम खुद को बेकार मानने की हिम्मत रखता है. वहीं, अगर फिल्म ‘जन नायकन’ की बात करें तो मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर फिलहाल रोक लगी हुई है. अब 21 जनवरी को अगली सुनवाई होगी, जिससे पोंगल रिलीज पर असर पड़ा है.
