News in Brief

Mirzapur Film: ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की आधिकारिक तैयारी साल 2024 में शुरू हुई थी. इस फिल्म को Excel Entertainment के बैनर तले फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं. मेकर्स इसे 2026 में थिएटर्स में रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है. ये भारतीय एंटरटेनमेंट की दुनिया में पहली बार होगा, जब किसी सुपरहिट OTT वेब सीरीज को सीधे बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा, जिसको लेकर फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. 

इससे साफ है कि मेकर्स ‘मिर्जापुर’ को सिर्फ सीरीज नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमैटिक एक्सपीरियंस में बदलना चाहते हैं. फिल्म का निर्देशन उसी क्रिएटिव टीम के हाथ में है, जिसने वेब सीरीज के पहले 17 एपिसोड्स पर काम किया था. पुनीत कृष्णा और गुरमीत सिंह एक बार फिर कहानी को आगे बढ़ाएंगे. इस बार कहानी का स्केल पहले से कहीं बड़ा और दमदार होगा. बड़े एक्शन सीक्वेंस, जबरदस्त थ्रिल और गहरा ड्रामा थिएटर में ‘मिर्जापुर’ के भौकाल को और भी ज्यादा असरदार बना देगा. 

अब कोई सीजन नहीं, सीधा फिल्म आएगी

दर्शकों को सीरीज से कहीं ज्यादा सिनेमैटिक ट्रीट मिलने वाली है. हाल ही में इस फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस श्रेया पिलगांवकर ने अपने इंस्टाग्राम मिर्जापुर: द फिल्म’ से जुड़ो दो फोटो शेयर किए हैं, जिनमें से एक में एक्ट्रेस पूरी टीम के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘8 साल बाद…अंदाजा लगाइए कौन मौत से वापस आया है. ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की शूटिंग चल रही है. जल्दी ही मिलेंगे’. इस पोस्ट ने फैंस को और ज्यादा एक्साइटेड कर दिया. 

5 कातिल बीवियां, जिन्होंने अपने ही पति को बेहरमी से उतारा मौत के घाट, किसी ने किए शरीर के टूकड़े, तो किसी ने हनीमून पर करवाया मर्डर, IMDb रेटिंग भी मिली 9.7

सीरीज के पुराने चेहरे होंगे फिल्म का हिस्सा 

फिल्म में एक्टिंग का लेवल भी पूरी तरह मजबूत रहने वाला है. पंकज त्रिपाठी एक बार फिर ‘कालीन भैया’ के किरदार में दिखेंगे, वहीं अली फजल ‘गुड्डू पंडित’ और दिव्येंदु ‘मुन्ना भैया’ के रोल में वापसी करेंगे. अभिषेक बनर्जी भी ‘कंपाउंडर’ के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा जीतेंद्र कुमार, मोहित मलिक और रवि किशन जैसे नए कलाकार कहानी में नई दिशा और ताजगी लेकर आएंगे. कहानी की बात करें तो फिल्म वेब सीरीज से थोड़ाी अलग हो सकती है. 

फिल्म में नजर आएगी नई कहानी, नए कलाकार 

ये सिर्फ आगे की कहानी नहीं दिखाएगी, बल्कि पावर गेम की शुरुआत यानी ओरिजिन स्टोरी पर भी फोकस करेगी. दर्शकों को ये समझने का मौका मिलेगा कि मिर्जापुर की सियासत और खून-खराबे की नींव कैसे पड़ी. इसी वजह से कुछ ऐसे किरदार भी दिख सकते हैं, जो पहले मर चुके हैं, जैसे मुन्ना भैया या कंपाउंडर, जिन्हें फ्लैशबैक के जरिए पेश किया जाएगा. फिल्म की शूटिंग बनारस और मुंबई की फिल्म सिटी में की जा रही है. 

फैंस कर रहे रिलीड डेट का इंतजार 

शूटिंग शेड्यूल लंबा रखा गया है ताकि हर सीन को बड़े स्केल पर फिल्माया जा सके. थिएटर्स में रिलीज के करीब 8 हफ्तों बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने की उम्मीद है. इससे ‘मिर्जापुर यूनिवर्स’ और भी बड़ा होगा और OTT व थिएटर के बीच की दूरी को कम करने की एक नई कोशिश देखने को मिलेगी. अब बस फैंस इसकी रिलीज डेट के साथ-साथ इसके बड़े पर्दे पर भी आने का वेट कर रहे हैं.