Vidyut Jammwal Video: विद्युत जामवाल सिर्फ बॉलीवुड के फेमस एक्टर नहीं हैं, बल्कि वो अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. वो ऐसी-ऐसी कलाबाजी करते हैं कि लोग देखते रह जाते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है. उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो न्यूड पेड़ पर चढ़ते नजर आ रहे हैं.
दरअसल, एक्टर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पेड़ पर चढ़ते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया. लेकिन उन्होंने ऐसा बिना कुछ पहने किया. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर कई लोगों को हैरान कर दिया है, जिन्होंने पोस्ट पर कमेंट किए हैं.
विद्युत जामवाल का वीडियो हुआ वायरल
विद्युत को बिना कपड़ों के तेज़ी से पेड़ पर चढ़ते देखा गया. उन्होंने अपनी पीठ को ‘बुरी नज़र’ वाले इमोजी से छिपा रखा था. वीडियो के साथ एक्टर ने लिखा, ‘कलरिपयट्टू के अभ्यासी के रूप में, मैं साल में एक बार सहज योग का अभ्यास करता हूं. सहज का अर्थ है प्राकृतिक सहजता और स्वाभाविक अवस्था में लौटना, जिससे प्रकृति और आंतरिक जागरूकता से गहरा जुड़ाव होता है.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘वैज्ञानिक रूप से, यह कई न्यूरोरिसेप्टर्स और प्रोप्रियोसेप्टर्स को सक्रिय करता है, जिससे संवेदी प्रतिक्रिया बढ़ती है और संतुलन समन्वय में सुधार होता है. इससे शरीर के प्रति जागरूकता बढ़ती है, मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और स्थिरता का गहरा अहसास होता है.’
इस वीडियो पर रेडिट पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं. एक ने लिखा कि लगता है विद्युत टार्जन फिल्म के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं. एक ने लिखा कि लगता है इन्होंने अपनी फिल्म कमांडो के टाइटल को सीरियसली ले लिया है. वहीं एक ने लिखा कि ये उर्वशी रौतेला के मेल वर्जन बनते जा रहे हैं. एक ने लिखा कि ये उनकी मर्जी है, उनकी लाइफ है, हम कोई नहीं होते कमेंट करने वाले.
विद्युत का हॉलीवुड डेब्यू
फिल्मों की बात करें तो विद्युत जल्द ही ‘स्ट्रीट फाइटर’ मूवी से हॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी में हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्म से अपना लुक रिवील किया है. इसका निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है.विद्युत के अलावा नोआ सेंटिनियो, एंड्रयू कोजी, कैलिना लियांग सहित कई स्टार्स हैं. फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होने वाली है.
