News in Brief

TV Actress Engagement: वेब सीरीज और टीवी फेमस एक्ट्रेस नविका कोटिया ही जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में चिक्की का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस नविका के बॉयफ्रेंड ने उन्हें बर्फ की वादियों में शानदार सरप्राइज दिया. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर की और इसी के साथ शादी का भी ऐलान किया. पोस्ट शेयर करते हुए मंगेतर के लिए दिल छू लेने वाला प्यारा सा कैप्शन भी लिखा. 

एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड से की सगाई 
25 साल की हसीना नविका ने अपने बॉयफ्रेंड माजेन मोदी से सगाई की. माजेन मोदी गाड़ियों के काफी शौकीन हैं और वो पेशे से रियल एस्टेट डेवलपर भी हैं. एक्ट्रेस के मंगेतर रियर एस्टेट कंपनी poloroche के डायरेक्टर और सीईओ हैं. इसके साथ ही वे एजुकेशन कंपनी ट्रांसग्लोब पुणे के भी सीईओ और डायरेक्टर हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर प्रपोजल वीडियो शेयर किया. वीडियो में नविका के बॉयफ्रेंड उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें बर्फ से ढकी वादियों में ले जाते हैं. माजेन मोदी ने नविका के लिए शानदार प्रपोजल प्लान किया था. इस दौरान उन्होंने केक, शैंपेन और अंगूठी के साथ पूरी तैयारी कर रखी थी. केक पर आई लव यू लिखा था और हसीना के बॉयफ्रेंड ने घुटने पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया. 

एक्ट्रेस ने प्रपोजल वीडियो किया शेयर 
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस ने अपना प्रपोजल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, आजतक का सबसे स्पेशल सरप्राइज. एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने उनके साथ कई वीडियोज और तस्वीरें शेयर की. एक्ट्रेस ने नवंबर 2025 में द मिरर को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि साल 2026 में वो सगाई करने वाली हैं. उन्होंने बीते साल गुड़ धना की रस्म अदा कर अपनी शादी की रस्मों की शुरुआत कर ली थी. उन्होंने ये भी कहा कि यह रस्म सादगी से उनके बॉयफ्रेंड माजेन के पुणे स्थित घर में हुई. हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी शादी को लेकर ज्यादा कुछ तय नहीं किया. 

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि एक्ट्रेस नविका कोटिया कई वेब सीरीज और सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं. नविका को श्रीदेवी की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में भी देखा गया था. फिल्म में नविका ने एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाया था.