Mirzapur The Film: नेटफ्लिक्स की मोस्ट लव्ड हिंदी वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर फिल्म बनने जा रही है. फैंस इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. इस फिल्म का नाम ‘मिर्जापुर द फिल्म’ है. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म में एक ऐसे किरदार की वापसी होने जा रही है जिसकी मौत सीजन 1 में ही हो गई थी. इसको लेकर किरदार ने खुद फैंस को जानकारी दी है.
ये एक्ट्रेस कर रही फिल्म में वापसी
‘मिर्जापुर द फिल्म’ में जिस किरदार की वापसी होने जा रही है उसका नाम ‘स्वीटी गुप्ता’ है. स्वीटी गुप्ता ने श्रिया पिलगांवकर का किरदार निभाया था. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो इस वक्त फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रही हैं. फैंस इस खबर को जानकर काफी उत्साहित हैं.
श्रिया ने शेयर किया पोस्ट
सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर श्रिया ने दो तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में श्रेया ने कैप्शन में लिखा ‘8 साल बाद…गेस कीजिए कौन मौत से वापस आने जा रहा है. मिर्जापुर द फिल्म. अभी शूटिंग कर रही हूं, जल्द मिलेंगे.’ इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस फूले नहीं समा रहे हैं. श्रिया को फिल्म में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
कैसे हुई थी स्वीटी की मौत?
बता दें कि श्रिया पिलगांवकर ने स्वीटी गुप्ता का किरदार निभाया था. श्रिया और गुड्डू भैया की लव स्टोरी को फैंस ने काफी पसंद किया था. इनकी लव स्टोरी में मुन्ना भैया विलेन थे. मुन्ना भैया स्वीटी से प्यार करते हैं, लेकिन स्वीटी को गुड्डू भैया से प्यार हो जाता है. सीरीज के सीजन 1 के अंत में मुन्ना भैया ही स्टीवी को मार देते हैं. जब ये सीन आया था तो फैंस काफी निराश हो गए थे.
फैंस काफी एक्साइटेड
श्रिया पिलगांवकर का पोस्ट देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं. श्रिया के पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ‘मुझे स्वीटी बहुत पसंद थी…उन्हें स्क्रीन पर देखकर बहुत उत्साहित हूं.’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘अब होगा भौकाल’
