
सोशल मीडिया की पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस कुशा कपिला इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव बस्सी के जन्मदिन पर एक लंबा और भावनात्मक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने उनके साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी. इस पोस्ट के सामने आते ही दोनों के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. खबर आ रही हैं कि थैंक्यू फॉर कॉलिंग फेंम एक्ट्रेस कुशा कपिला कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी को डेट कर रही हैं.
अब कॉमेडियन संग रिश्ते में करोड़पति एक्ट्रेस?
ये अफवाहें सबसे पहले तब शुरू हुईं जब कुशा के जन्मदिन पर दोनों को साथ में छुट्टियां मनाते देखा गया. अब, चूंकि आज बस्सी का जन्मदिन है, कुशा की एक दिल छू लेने वाली और लंबी पोस्ट ने डेटिंग की अफवाहों को एक बार फिर हवा दे दी है.
ये भी पढ़ें: 2 घंटा 15 मिनट की BLOCKBUSTER, जिसने 125 करोड़ में कमा लिए 350 करोड़ से भी ज्यादा, जीते 16 अवॉर्ड; अब आएगा सीक्वल
कुशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बस्सी के लिए एक लंबा पोस्ट लिखा. इस पोस्ट में कुशा बस्सी के सनग्लासेस पहने हुए कॉमेडियन के साथ सेल्फी लेती नजर आईं. कुशा ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो be_a_bassi, एक उदार हृदय वाला इंसान जो पैनिक की सिचुएशन में भी शांत रहता है. बिना मांगे मदद करने वाले, ऐसे पार्टी करता है जैसे हम उम्र में पीछे की ओर लौट रहे हैं. यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कोई अच्छा समय बिता रहा हो, अभी भी हर फ्लाइट में पहुंचने का प्रबंध कर लेते हैं, जब भी मौका मिलता है शायरी सुनाते हैं, किसी न किसी मोड़ पर आपको ‘वकील’ के चक्कर में डाल देंगे, सोचते हैं कि वे अभी भी पुलिसवाला बन सकते हैं. ऊपर से फनी है, हद है यार. इस साल आपके स्पेशल का बेसब्री से इंतजार है.”
ये भी पढ़ें: हिंदी के इन फेमस उपन्यास से बनी हैं ये बॉलीवुड फिल्में, हो गईं किताब से ज्यादा फेमस; आज भी सुपहिट हैं इनके गाने
सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
एक यूजर ने इस पोस्ट को रेडिट थ्रेड पर शेयर करते हुए लिखा, “वे पक्का डेटिंग कर रहे हैं और वो उसके साथ ट्रिप पर है!!!” कमेंट सेक्शन में एक अन्य यूजर ने बस्सी की तस्वीर अपलोड करते हुए लिखा, “कुशा ने बस्सी का ही चश्मा लगाया है.” एक और यूजर ने कुशा के एक्स बॉयफ्रेंड जोरावर और बस्सी के बीच समानता बताते हुए कहा, “उसे दाढ़ी वाले लड़के पसंद हैं.”
कुशा कपिला की पहले जोरावर सिंह अहलूवालिया से शादी हुई थी, जिनसे उन्होंने 2017 में विवाह किया था. हालांकि आपसी असहमतियों की वजह से जून 2023 में दोनों अलग हो गए.
