
बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन आज यानी शनिवार को अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर फैंस और अपने चाहने वालों की तरफ से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भी मिल रही हैं.इसी बीच में ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेड सबा आजाद ने ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने ऋतिक के साथ इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं और एक प्यारी पोस्ट लिखी है.
पोस्ट में सबा आजाद ने क्या लिखा?
ऋतिक रोशन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए सबा आजाद ने इंस्टाग्राम पर लिखा ‘तुम्हें देख कर मैं बहुत खुश हो जाती हूं. साल के सबसे अच्छे दिन के मौके पर मैं तुम्हारे लिए खुशी और सुकून भरे दिनों की दुआ करती हूं. तुम्हारी जिंदगी में वह दिन आएं जिनमें तुम और अच्छा करो. अपनी जिंदगी में तुम ऐसा काम करो जो तुम्हारी काबिलियत के लायक हो. तुम ऐसी किताबें पढ़ो, जो तुम्हें सोचने पर मजबूर करें. दुआ है कि तुम परिवार के साथ शांति से रहो. तुम्हें जन्मदिन मुबारक हो. मैं तुमसे प्यार करती हूं.”
ये भी पढ़ें: 2 घंटा 15 मिनट की BLOCKBUSTER, जिसने 125 करोड़ में कमा लिए 350 करोड़ से भी ज्यादा, जीते 16 अवॉर्ड; अब आएगा सीक्वल
पिता ने दी जन्मदिन की बधाई
अभिनेता के पिता राकेश रोशन ने भी बेटे ऋतिक को प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक की एआई-जनरेटेड फोटो शेयर की है जिसमें एक साथ ऋतिक का बचपन और यंग एज दोनों दिख रहे हैं. फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा, “डुग्गू, हर साल तुमसे और भी ज्यादा प्यार करता हूं. जन्मदिन मुबारक हो.” ऋतिक की प्यारी फोटो देखकर फैंस भी कमेंट सेक्शन में ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: हिंदी के इन फेमस उपन्यास से बनी हैं ये बॉलीवुड फिल्में, हो गईं किताब से ज्यादा फेमस; आज भी सुपहिट हैं इनके गाने
किस फिल्म की तैयारी कर रहे ऋतिक?
“आशा” फिल्म से बाल कलाकार के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म ‘वॉर’ में देखा गया था. फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर भी मौजूद थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई. अब वे ‘कृष 4’ की तैयारी में जुटे हैं, जो प्री-प्रोडक्शन में है. इस सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली है. खास बात यह है कि ऋतिक इस फिल्म का निर्देशन भी खुद करेंगे, यानी यह उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म होगी.
