News in Brief

शाहिद कपूर फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ के बाद फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. शाहिद की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था, जो कि ऑडियंस की नजर से काफी प्रमोसिंग लग रहा है. ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. ये एक बहुत ही यूनिक लव स्टोरी होने वाली है. जिसकी खास बात ये है कि फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है. खबरों की मानें तो शाहिद की ये फिल्म हुसैन उस्तरा पर बनी है. बहुत ही कम लोग इस शख्स के बारे में जानते हैं. आइए आपको बताते हैं कौन हैं हुसैन उस्तरा.

कौन है ‘ओ रोमियो’ का ‘उस्तरा’?
शाहिद कपूर फिल्म ‘ओ रोमियो’ में जिस शख्स का किरदार निभा रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि मुंबई का खतरनाक गैंगस्टर हुसैन उस्तरा का है, जो दाऊद इब्राहिम के साथ अपनी दुश्मनी के लिए जाना जाता था. इस गैंगस्टर का असली नाम हुसैन शेख था. लेकिन कम उम्र में ही अपनी हिंसक लड़ाइयों के बाद उसे ‘उस्तारा’ नाम मिला, जिसमें उनके विरोधी के शरीर पर एक लंबा, साफ घाव हो गया था. जिनकी कहानियों में कहा जाता है कि कंधे से नीचे तक एक लंबा चीरा लगाया गया था. ऐसा कट देखकर डॉक्टर चौंक गए थे क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ऑपरेशन कैसे किया जाए. 

शाहिद कपूर का खूंखार रूप
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ गैंगस्टर ‘उस्तरा’ की जिंदगी पर लिखी गई है. जिसकी सारी डिटेल्स उन्हें ‘डोंगरी टू दुबई’ बुक के राइटर एस हुसैन जैदी ने अपनी सोशल मीडिया सीरीज से दी है. शाहिद की फिल्म ओ रोमियो इस साल रिलीज होने वाली मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक है. वहीं फिल्म में शाहिद कपूर के शानदार फर्स्ट लुक को देखने के बाद फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. इस कहानी में आपको प्यार, लड़ाई और बदले की कहानी को दिखाया जाएगा, जो कि विशाल भारद्वाज की फिल्मों की खास बात होती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

 

फरीदा जलाल ने फैंस को चौंकाया
इस फिल्म के 1 मिनट 35 सेकंड के टीजर में शाहिद कपूर फिर से खूंखार अंदाज, हाथों में बंदूक और खून से लथपथ नजर आ रहे हैं. वहीं ट्रेलर में अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और तृप्ति डिमरी भी दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इस पूरे ट्रेलर में दर्शकों का ध्यान सबसे ज्यादा वेटरन एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने खींचा है, जिसमें वो कहती हैं, ‘इश्क में जो तर जाए वो रोमियो और मर जाए वो …..’. वहीं फिल्म में नाना पाटेकर भी एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे.