Arpita Khan on Mahhi and Nadim Controversy: टीवी इंडस्ट्री का फेमस कपल जय भानुशाली और माही विज ने डिवोर्स ले लिया है. तलाक के बाद से माही विज अपने करीबी दोस्त नदीम कुरैशी को लेकर सुर्खियों में हैं. इसकी वजह माही का एक पोस्ट है. दरअसल, हाल ही में नदीम का बर्थडे था, इस मौके पर माही ने बर्थडे विश करते हुए एक फोटो शेयर किया और उसके साथ लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा. इसके बाद से ही यूजर्स ने दोनों की डेटिंग की खबरें फैलाने लगे. जिस पर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने ट्रोलर्स को लताड़ा था. अब सलमान खान की बहन अर्पिता ने इस कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया है.
अर्पिता ने जाहिर की नाराजगी
माही विज के करीबी दोस्त नदीम कुरैशी सलमान खान टेलीविजन से जुड़े हुए हैं और भाईजान के साथ उनका काफी अच्छा रिश्ता है. ऐसे में अपने भाई के करीबी दोस्त नदीम पर उंगली उठती देख अर्पिता भड़क गई हैं. अर्पिता ने नदीम और माही के नाम जुड़ने पर अब नाराजगी जाहिर की है.
अर्पिता ने शेयर किया पोस्ट
सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने नदीम कुरैशी के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर फैल रही नेगेटिविटी को खत्म करने की रिक्वेस्ट की. अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा ‘नदीम कुरैशी अगर आप जैसे इंसान को भी ट्रोल किया जा सकता है तो मुझे हैरानी होती है कि हम किस दुनिया में रह रहे हैं.’
कौन हैं नदीम कुरैशी?
बता दें कि नदीम कुरैशी पेशे से एक मीडिया प्रोफेशनल और प्रोड्यूसर हैं. इसके साथ ही सलमान खान टेलीविजन के सीईओ भी हैं. उन्होंने इस बैनर के तहत कई टीवी प्रोजेक्ट्स पर प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है. बीते कुछ सालों में नदीम ने सलमान खान के साथ एक मजबूत रिश्ता भी बनाया है. टीवी इंडस्ट्री में नदीम के सेलेब्स के साथ काफी अच्छे कनेक्शन हैं और कईयों के साथ उनके करीबी रिश्ते भी हैं.
