
2025 Biggest Blockbuster Movie Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. फिल्म हर दिन कमाई के नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है. इस बीच मेकर्स ने ऑडियंस के लिए बड़ी अनाउंसमेंट की है. 13 फरवरी मंगलवार लोहड़ी के दिन मेकर्स ने फिल्म के टिकट की कीमत को घटा दिया है. मंगलवार 13 जनवरी को दर्शक सिर्फ 149 रुपये में टिकट खरीद पाएंगे. फिल्म देखने के शौकीन दर्शकों के लिए ये खास मौका है. इस फिल्म की टिकट जो करीब 350 रुपये से शुरू हो रही था वो अब सिर्फ 149 रुपये में आपको मिल जाएगी. मेकर्स ने सिनेमा लवर्स को लोहड़ी का जबरदस्त तोहफा दिया है.
जियो स्टूडियो ने शेयर की जानकारी
जियो स्टूडियो ने पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी फैंस को दी है. पोस्ट शेयर करते हुए जियो स्टूडियो ने जानकारी दी कि 13 जनवरी, मंगलवार को फिल्म ‘धुरंधर’ की टिकट सिर्फ 149 रुपये में खरीदी जा सकती है. मेकर्स ने फिल्म को लेकर बड़ा ऐलान किया है. इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा ‘कंट्रोल मत खोना! यह सच है, इसलिए इस ऑफर को लेना न भूलें.’
बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्म टकराई
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई है. बीते एक महीने से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. धुरंधर ने अपने रास्ते में आने वाली सभी फिल्मों को कमाई करने का मौका ही नहीं दिया है. इस बीच कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’, कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ और दिग्गज दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ जैसी कई फिल्में सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ से टकराई.
धुरंधर की कमाई
वहीं रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की कमाई की बात करें तो भारत में फिल्म ने बीते सवा महीने में 807 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली है. दुनियाभर में फिल्म ने 1254 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है.
