यामी गौतम और इमरान हाशमी की फीमेल सेंट्रिक फिल्म ‘हक’ हर किसी के दिल पर अपनी छाप छोड़ रही है और लगातार ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस फिल्म को लेकर इमरान ने खास बातचीत करते हुए उन पहलुओं पर अपनी राय रखी, जो कि आज की फिल्मों के लिए बेहद जरूरी है. रणबीर कपूर की फिल्म एनीमल एक मेल सेंट्रिक फिल्म थी, जिसको क्रिटिक्स की ओर से आलोचना का सामना करना पड़ा था. मगर उस समय इमरान हाशमी ने फिल्म की खुलकर तारीफ की थी.
‘वोके कल्चर’ की हुई शुरुआत
इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए उन फिल्मों की ओर इशारा किया जो हाइपर मैसक्ल्यूनिस्ट कैरेक्टर और उनके गलत व्यवहार के लिए क्रिटिसाइज की जाती हैं. इमरान ने कहा, “काफी हंगामा हो रहा है क्योंकि सोशल मीडिया और आम तौर पर पूरी दुनिया में एक तरह की ‘वोके कल्चर’ शुरू हो गया है.हाइपर मैसक्ल्यूनिस्ट, जिसे समाज के लिए गलत माना जाता है, वही सिनेमाघरों में धूम मचा रहा है. इसके आसपास हंगामा है, लेकिन लोग टिकट इसी के लिए खरीद रहे हैं. हमारे देश की मुख्य सोच इसी तरह की है.’
आखिर क्यों चली रणबीर कपूर की ‘एनिमल’?
कई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद भी रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया है. जिसको लेकर इमरान ने कहा, ‘एनिमल जैसी फिल्म क्यों चली? हां, इसके खिलाफ एक ‘वोके ब्रिगेड’ काम कर रही थी. इसके पीछे एक सोच थी. लेकिन बहुत से आदमी इससे जुड़ाव महसूस कर रहे थे.’ उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में हमेशा बॉक्स ऑफिस पर वर्क करेंगी और ट्रेंड में रहेंगी. लेकिन वो चाहते हैं कि फीमेल सेंट्रिक फिल्मों पर भी कमा किया जाए और कहानियां दिखाई जाएं.
‘फीमेल सेंट्रिक फिल्मों और बननी चाहिए’
इमरान ने आगे कहा, ‘मैं चाहता हूं कि फीमेल सेंट्रिक फिल्में ज्यादा बनें, लेकिन कहना आसान है, करना मुश्किल,’ एक्टर को ये कहने में कोई परेशानी नहीं है कि ज्यादातर मेल एक्टर ऐसी फिल्में करने से कतराते हैं. ‘हमारी इंडस्ट्री में मेल एक्टर काफी इनसिक्योर हैं. कितने लोग ‘हक’ जैसी फिल्म करते? हर कहानी में एक आदमी की जीत दिखानी चाहिए. मैं अपनी तारीफ नहीं कर रहा हूं. लेकिन उस समय भी मैंने ‘द डर्टी पिक्चर’ जैसी फिल्म की थी. मुझे उसका टॉपिक पसंद आया था.’
मेल सेंट्रिक फिल्में ही करेंगी वर्क
एक्टर ने आगे कहा, ‘हमें अपनी असुरक्षा से बाहर निकलकर इस तरह की और फिल्में बनानी होंगी. लेकिन आज इंडस्ट्री में जो हो रहा है, वह बिल्कुल क्लियर है. थिएटर की बात करें तो, आपको एक इंटेंस मेल सेंट्रिक क, एक विलेन, वही घिसे-पिटे किरदार चाहिए. यह साफ है कि ऑडियंस यही चाहती है. इस तरह की फिल्में हमेशा से वर्क करती हैं. 70 और 80 के दशक में अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना के मेल सेंट्रिक दौर ने हमें ‘दीवार’ और ‘त्रिशूल’ जैसी फिल्में दीं जो सफल रहीं.’
