News in Brief

इस प्राइवेट वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इसे एक कन्नड़ एक्ट्रेस से जोड़ा है. जिसमें वो एक बिजनेसमैन के साथ इंटीमेट मोमेंट शेयर करती दिखाई पड़ रही हैं. ये वीडियो उस समय वायरल हुआ जब इंटरनेट पर लोगों ने इसको लेकर मिक्स रिएक्शन देना शुरू किया. कुछ मिनटों की इस क्लिप में एक लड़की और लड़के के प्राइवेट टाइम में बिताए गए मूमेंट नजर आ रहे हैं. हालांकि वीडियो में दिख रही लड़की की असली पहचान को लेकर अभी कोई भी पक्की जानकारी नहीं है. लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाया है कि ये वही कन्नड़ एक्ट्रेस है, जिन्होंने कुछ समय पहले एक बिजनेसमैन पर जबरदस्ती रिश्ता बनाने का आरोप लगाया था. 

वीडियो को किया गया मॉर्फ
इंटीमेट वीडियो के वायरल होते ही, कुछ यूजर्स ने ये भी शक जताया है कि ये वीडियो एक्ट्रेस को बदनाम करने के लिए मॉर्फ या मैनिपुलेट किया गया है. वहीं वीडियो से जुड़े सच के बारे में एक्ट्रेस या उनके साथ दिखाई दे रहे पार्टनर की तरफ से अभी तक किसी भी तरह का ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. 

एक्ट्रेस पर किया गया था हमला 
आपको बता दें कि ये वायरल क्लिप एक्ट्रेस के पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के महीनों बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने बिजनेसमैन अरविंद वेंकटेश रेड्डी उत्पीड़न, पीछा करने, मानहानि और शारीरिक हमले का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में कहा था कि वो साल 2022 में श्रीलंका में एक इवेंट में उस बिजनेसमैन से मिली थीं, जिसके बाद कथित तौर पर वो काफी टॉक्सिक हो गया और धमकी देने लगा. वहीं एक्ट्रेस ने उस पर उसके मूवमेंट को ट्रैक करने, उसकी तस्वीरों को मॉर्फ करने, उसके परिवार को धमकी देने और उसकी मर्जी के खिलाफ रिश्ता जारी रखने के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

बिजनेसमैन ने आरोपों को बताया गलत
एक्ट्रेस ने आगे आरोप लगाया कि अप्रैल 2024 में, उसके धमकियों से परेशान होने के बाद उन्होंने सुसाइड की कोशिश भी की थी. उन्होंने कहा कि जब वो अस्पताल में भर्ती हुईं तो उसने ICU में उस पर हमला किया और स्टेट महिला आयोग और साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क करने के बाद भी उत्पीड़न जारी रहा. वहीं बिजनेसमैन ने आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि ये रिश्ता आपसी सहमति से था और आरोप लगाया कि उसने उस पर खूब पैसा खर्च किया है. पुलिस अधिकारी अभी तक वीडियो के सोर्स या उसके पीछे के सच का पता नहीं लगा पाए हैं. वहीं अब इस मुद्दे पर गंभीर जांच होने की उम्मीद है क्योंकि बिना सहमति के प्राइवेट कंटेंट फैलाना एक गंभीर साइबर क्राइम है.