Rasha Thadani New Film: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) ने बीते साल आजाद फिल्म से डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन थे.इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन, सिर्फ एक गाना हिट हुआ और फिल्म का कबाड़ा निकल गया. ऐसे में अब राशा के हाथ एक और फिल्म लगी है.इस फिल्म का पहला पोस्टर आउट हो गया है. जिसमें एक्ट्रेस का चेहरा तो नजर नहीं आया लेकिन, इतना जरूर कहा जा रहा है कि ये एक इंटेंस लव ड्रामा मूवी होगी.
राशा की नई फिल्म
इस फिल्म का नाम ‘लाइका लाइकी’ (Laikey Laikaa) है. जिसमें राशा के साथ अभय वर्मा लीड रोल में हैं. इस मूवी का पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहा है जिसमें दोनों के शूज खून में सने हुए हैं. इस पोस्टर को हसीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा है- ‘प्यार कमाओ…सौरभ गुप्ता फैंटम स्टूडियो x n2o फिल्म्स…भावना तलवार राघव गुप्ता जी म्यूजिक. इस पोस्ट को राशा ने जैसे ही शेयर किया तो फैंस तुरंत इस पर रिएक्ट करने लगे.’
दिल्ली में शूट हुआ गाना
अभय और राशा हाल ही में दिल्ली में इस मूवी के प्रमोशनल गाने की शूटिंग की दौरान स्पॉट हुए थे. इस मूवी का डायरेक्शन सौरभ गुप्ता कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये फिल्म 2026 में समर में रिलीज हो सकती है.कहा जा रहा है कि दिल्ली में इस फिल्म के गाने की शूटिंग कई जगहों पर हुई है. जिसमें विजय घाट, लोधी रोड और कनॉट प्लेस शामिल है.
16 एपिसोड वाली वो खौफनाक सीरीज, 40 कत्ल और एक दिमागी दरिंदा,लगा लाशों का ढेर, OTT पर मचा दिया खून-खराबा, IMdb रेटिंग 8.5
कैसी है ‘लाइकी लाइका’ मूवी?
इस फिल्म को फैंटम स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहा है. ये एक रोमांटिक एंटरटेनर मूवी है. बीते साल जून में राशा ने इस फिल्म का अनाउंसमेंट किया था. इस मूवी के अलावा राशा के पास एक बड़े बजट की तेलुगू फिल्म भी है. इसका ऐलान राशा ने खुद इंस्टाग्राम पर किया था.
