)
Arjan Dhillon Father Died: लोहड़ी के दिन एक बुरी खबर है. कई हिट गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर करने वाले पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों (Arjan Dhillon) के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अर्जन के पिता बूटा ढिल्लों का निधन हो गया है. उन्होंने करीब 70 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया.
लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार
अर्जन ढिल्लों के पिता बूटा ढिल्लों लंबे समय से बीमार चल रहे थे. जिसकी वजह से वो पिछले कुछ दिनों से चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे.अर्जन ढिल्लों बरनाला जिले के भदौड कस्बे के निवासी हैं. उनके पिता के निधन की खबर फैलते ही पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोग और प्रशंसक उनके घर के बाहर जमा होकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.यहां तक कि इनके फैंस सोशल मीडिया पर भी इस दुख की घड़ी में सिंगर के पिता को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
अस्पताल में थे भर्ती
बूटा ढिल्लों की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं थी. बीमारी के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. अस्पताल में इलाज के दौरान भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और आखिर में दुनिया को अलविदा कह दिया. पिता के निधन से अर्जन और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है. परिवार ने अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया को सादगी और निजता के साथ संपन्न किया. इस दौरान अर्जन ढिल्लों और उनके परिवार ने मीडिया से दूरी बनाए रखी.
बड़े खानदान की 20 साल की वो लाडली, जिसने पहली फिल्म में करा दिया था करोड़ों का नुकसान, अब इस फिल्म की बनीं हीरोइन
कई दिए हिट गाने
अर्जन ढिल्लों पंजाबी संगीत जगत में अपनी अनोखी आवाज और लोकप्रिय गीतों के लिए जाने जाते हैं. उनके कई गाने जैसे पंजाबी फोक और रोमांटिक ट्रैक्स ने लाखों दिलों को छुआ है. अर्जन ने कई सारे हिट गाने गाए हैं. जिसमें सबसे ज्यादा पॉपुलर गुट्ट है. इस गाने को 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे. इसके अलावा जागते रहो, की करिए, 25-25 और लिखारी शामिल है.
इनपुट- एजेंसी
