News in Brief

Dhurandhar Actress Sara Arjun: ‘धुरंधर’ फिल्म में 20 साल की सारा अर्जुन अपने से 20 साल बड़े एक्टर रणवीर सिंह संग इश्क लड़ाते नजर आईं. फिल्म में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया और फिल्म ने कहानी के दमपर जोरदार कलेक्शन किया. लेकिन, सवाल ये उठता है कि ‘पोन्नी सेल्वन’ की इस हसीना ने लीग से हटकर फिल्मों को किया. जिसका रीजन अब हसीना ने रिवील किया.

मिले कई ऑफर्स

ई टाइम्स से बात करते हुए सारा ने कहा कि ‘पोन्नी सेल्वन 2 के बाद उनके पास फिल्मों के कई ऑफर्स आए. मैं स्ट्रबर्ग की योजना पर काम करना चाहती थी. यूफोरिया और मैजिक नाम की दोनों फिल्में अपने सब्जेक्ट और मुद्दों को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं और अलग भी दिखीं.’

Add Zee News as a Preferred Source

 

इन कहानियों के बताना जरूरी था

सारा ने आगे कहा- ‘ये कहानियां ऐसी थीं जिन्हें हमारे समाज में बताया जाना जरूरी था. ऐसी स्टोरीज जिस पर लोग बात करें और उसके बारे में सोचें. इसी वजह से मुझे एक मानवीय स्तर पर भी इस तरह की कहानियों को स्क्रीन पर लाने में काफी दिलचस्पी हुई. आज ये युवाओं के लिए ऐसी कहानियां बहुत जरूरी हैं. यही वजह है कि मैंने पहले फिल्मों में काम करना चुना और उसके बाद एक्टिंग में हाइयर एजुकेशन के लिए विदेश जाने का फैसला लिया.’

2026 शुरू होते ही मालामाल हुए बाप-बेटा, जीतेन्द्र-तुषार कपूर ने बेची प्रॉपर्टी, कमाए 559 करोड़ 

‘यूफोरिया’ में आएंगी नजर

‘धुरंधर’ के बाद सारा तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में ‘यूफोरिया’ फिल्म से डेब्यू करेंगी. इस फिल्म को लेकर सारा ने कहा कि इस तरह के चैलेंजिंग रोल करना उन्हें बहुत पसंद है. मेरे लिए ये सबसे जरूरी चीज है. इसके बाद सारी चीजें आती हैं. इस तरह का काम मुझे आगे बढ़ने में पुश करेगा और बतौर आर्टिस्ट में मैं ग्रो होंगी. यहां तक कि मैंने यूफोरिया धुरंधर से पहले ही साइन की थी. आपको बता दें, आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फिल्म ने अभी तक 1284.53 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म में रणवीर के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी हैं.