Allu Arjun Film with Lokesh Kanagaraj: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. एक्टर की फिल्मों को दर्शकों से काफी प्यार मिला है. अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने ग्लोबल स्टार बना दिया है. इन फिल्मों के बाद से एक्टर को बच्चा-बच्चा भी पहचानने लगा. इन दिनों एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस बीच खबर सामने आ रही है कि अल्लू जल्द ही फेमस डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ बॉक्स ऑफिस हिलाने वाले हैं.
जल्द शुरू होने वाला है प्रोजेक्ट!
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ हाथ मिला रखा है. दोनों की जोड़ी काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं. आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू और कनगराज के प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है. ‘एए23’ की शूटिंग जून या जुलाई 2026 में शुरू होगी. लोकेश कनगराज को इस फिल्म के लिए 75 करोड़ रुपये की कीमत मिलने की बात कही जा रही है. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
2 घंटा 35 मिनट की वो कॉमेडी ड्रामा फिल्म, 24 घंटे में बनी ये ब्लॉकबस्टर, बजट 25 करोड़ कमाई 50 करोड़, एक साथ नजर आए 30 सितारे
अल्लू अर्जुन ने शेयर की स्टोरी
वहीं हाल ही में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी ‘वेट फॉर इट’ लिखकर शेयर की, जिसे देखने के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई. इस प्रोजेक्ट के लिए अब फैंस काफी एक्साइटेड है. लोकेश के असिस्टेंट डायरेक्टर ने भी प्री-प्रोडक्शन शुरू होने की जानकारी दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये एक एक्शन फिल्म होगी. जिसमें अल्लू जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे. फिल्म में अल्लू फैंस को लीड रोल में नजर आएंगे.
फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड
बता दें कि सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जल्द ही ‘एए22xए6’ में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म एक पैरेलल वर्ल्ड की कहानी को दर्शाता है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण अल्लू अर्जुन के साथ लीड रोल में होंगी. फिल्म में रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर के होने की भी चर्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन इस फिल्म में 4 अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं और फिल्म को सिनेमाघरों में दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा.
