Khosla Ka Ghosla 2: 19 साल पहले एक ऐसी फिल्म आई थी जिसने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया था. 2006 में आई इस मूवी का नाम ‘खोसला का घोसला’ है. बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापने वाली इस फिल्म का दूसरे पार्ट का ऐलान हो गया है. जिसका खुलासा इस फिल्म के स्टार्स ने सोशल मीडिया पर किया. इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
19 साल हिट फिल्म का आ रहा पार्ट
अनुपम खेर ने पुराने सितारों के साथ इस फिल्म की कुछ फोटोज शेयर कीं. इसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘खोसला फिर लौट आए हैं,और वो भी धमाकेदार अंदाज में. मैं पिछले चार दशकों से फिल्मों में काम कर रहा हूं, लेकिन किसी भी फिल्म के सीक्वल को लेकर मैंने कभी इतनी एक्साइमेंट नहीं देखी. यहां तक कि विदेशी फिल्मों के लिए भी नहीं, जितनी ‘खोसला का घोसला 2′ को लेकर है.’
2006 में आई थी फिल्म
आगे लिखा- ‘मुझे सच में जानना है कि इस फिल्म की ऐसी कौन सी खास बात है जो हर उम्र के लोगों को इतना उत्साहित कर रही है? आप सब अपने विचार जरूर शेयर करें. जय माता दी.’ दरअसल, 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘खोसला का घोसला’ को दिबाकर बनर्जी ने निर्देशित किया था. यह एक हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, जो दिल्ली में अपनी जमीन वापस पाने के लिए एक धोखेबाज बिल्डर (बोमन ईरानी) से लड़ता है, जिसमें अनुपम खेर, विनय पाठक और रणवीर शौरी थे और इसने अपनी अनोखी हास्य कहानी के लिए खूब सराहना बटोरी थी.’
‘धुरंधर’ के ब्लॉकबस्टर होते ही सारा अर्जुन का खुलासा, बताया क्यों पसंद करती हैं ऐसी अलग थीम वाली फिल्में?
नई सितारे भी होंगे शामिल
निर्देशक उमेश बिष्ट की फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ कुछ नए किरदारों के साथ कहानी को आगे बढ़ाएगी,जिसमें दर्शकों को परिवार, प्रॉपर्टी और हास्य का तड़का देखने को मिलेगा. बताया जाता है कि ‘खोसला का घोसला 2’साल 2026 में रिलीज हो सकती है. आपको बता दें, इसके पहले पार्ट का बजट करीबन 3.75 करोड़ था जिसने वर्ल्डवाइड 6.67 करोड़ का कलेक्शन किया था.
इनपुट-एजेंसी
