News in Brief

Taskaree: The Smuggler Web: इन दिनों इमरान हाशमी अपनी 7 एपिसोड की सीरीज को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं. इस सीरीज का नाम ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ है. जो 14 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इस सीरीज में इमरान लीड रोल हैं. सीरीज की कहानी हमारी सुरक्षा और देश की अर्थव्यवस्था के लिए कस्टम विभाग कितना अहम काम करता है ये दिखाया गया है. 

कस्टम विभाग पर बनी है सीरीज

इस सीरीज को लेकर न्यूज एजेंसी से बात करते हुए एक्टर ने कहा- ‘कस्टम विभाग का काम केवल सामान की जांच तक सीमित नहीं है.जब कोई चीज बिना ड्यूटी के देश में आती है, तो यह हमारे स्थानीय बाजार और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकती है. इसके अलावा, कभी-कभी कस्टम विभाग को ऐसे सामान का सामना करना पड़ता है जिसका इस्तेमाल बम बनाने या ड्रग्स को फैलाने में किया जा सकता है. इस तरह के खतरों के बीच काम करना किसी भी आम नौकरी की तरह आसान नहीं है. कस्टम कर्मचारी हमेशा सतर्क रहते हैं और अपना काम करते हैं. चाहे उन्हें कोई सराहना मिले या न मिले.’

Add Zee News as a Preferred Source

 

 

वे तस्करों और अपराध नेटवर्क…

इमरान ने कहा-‘मेरी वेब सीरीज में यह दिखाया गया है कि कस्टम विभाग किस तरह से काम करता है. जब कोई व्यक्ति ग्रीन चैनल या रेड चैनल लाइन पर पकड़ा जाता है, तो उसके पीछे महीनों या वर्षों की जांच और तैयारी होती है. यह केवल किसी इंसान को देखकर पकड़ने का काम नहीं है. कस्टम अधिकारी पहले उसकी यात्रा का इतिहास देखते हैं, यह पता करते हैं कि वह कहां से आया, कितने दिन रुका, और पिछले सालों में उसकी यात्रा कैसी रही. इसी तरह से वे तस्करों और अपराध नेटवर्क को पकड़ पाते हैं. यह एक बहुत ही संगठित और जटिल प्रणाली है, और हमें कस्टम विभाग की मेहनत का सम्मान करना चाहिए.आपको बता दें, इससे पहले इमरान यामी गौतम के साथ ‘हक’ फिल्म में नजर आए थे.

 

इनपुृट-एजेंसी