O’Romeo Akshay Kumar Cameo Rumors: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O’Romeo) लेकर एक और खबर है. कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि मूवी में शाहिद के साथ अक्षय कुमार भी नजर आएंगे. इस बात का खुलासा एक हिंट से हुआ जिसके बाद हड़कंप मच गया.
क्या अक्षय कुमार का है कैमियो?
दरअसल, आईएमडीबी ने फिल्म की कास्ट में स्पेशल अपीरियंस के तौर पर खिलाड़ी कुमार का नाम मेंशन किया. जिसके बाद से अक्षय की फिल्म में होने की खबरें आने लगीं. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि रणदीप हुड्डा ने फिल्म से किनारा कर लिया है. जिसके बाद मूवी में अक्षय कुमार की एंट्री निगेटिव रोल में है. इन दोनों खबरों के बीच अब हिंदुस्तान टाइम्स ने करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि ‘शाहिद की ओ रोमियो का हिस्सा अक्षय कुमार नहीं हैं.’
क्यों विवादों में है ‘ओ रोमियो’?
‘ओ रोमियो’ फिल्म सच्ची घटना पर आधारित फिल्म बताई जा रही है. जो अब एक कानूनी विवाद में फंस गई है. गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने कहा है कि उनके पिता को निगेटिव दिखाया जा रहा है. इसीलिए वो मेकर्स के खिलाफ लीगल नोटिस भेज रही हैं. इस नोटिस में उन्होंने 7 दिन के अंदर मुआवजे के रूप में 2 करोड़ की मांग की है.
7 एपिसोड की वो धांसू सीरीज,जिसमें पकड़ा गया 720 किलो सोना, आने से पहले ही हिला दिया OTT, इस दिन हो रही स्ट्रीम
मेकर्स को भेजा कानूनी नोटिस
‘ओ रोमियो’ फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ये कानूनी नोटिस पिछले हफ्ते नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के नाम पर आया था. इस नोटिस में हुसैन उस्तरा की बेटी ने कहा कि पिता की इमेज को गलत तरीके से दिखाने की वजह से रेप्यूटेशन पर बुरा असर पड़ा है. इसके साथ ही मूवी को डिमांड की है कि इस फिल्म को तब तक रिलीज नहीं किया जाए तब तक परेशानी का समाधान ना हो जाए. मेकर्स इस फिल्म को 13 फरवरी, 2026 को रिलीज करने वाले हैं. अब देखना होगा कि इस कानूनी विवाद की वजह से क्या होता है.
