Happy Patel Certificate: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और वीर दास स्टारर फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ सिनेमाघरों में 16 जनवरी को दस्तक देने वाली है. यह एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है. फिल्म रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू होने वाली है. सीबीएफसी ने फिल्म को ‘ए सर्टिफिकेट’ दिया है. इस फिल्म का दर्शकों ने काफी बेसब्री से इंतजार किया है. इस फिल्म को आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में लीड रोल में एक्टर और कॉमेडियन वीर दास नजर आएंगे. वीर की ये पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है.
फिल्म को मिला सर्टिफिकेट
फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ के ट्रेलर और गानों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. आमिर और वीर इस फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म का काफी बज बना हुआ है. फैंस के बीच इस फिल्म की काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस के रिलीज होने से पहले वीर दास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपडेट शेयर किया और मजाकिया अंदाज में बताया कि फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है.
वीर दास ने शेयर किया पोस्ट
पोस्ट में वीर दास ने बताया कि यह उनकी अब तक का पहला और अकेला ‘ए’ सर्टिफिकेट है. इस चीज का भी ऐलान किया कि फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग कल (14 जनवरी) से शुरू होने वाली है, क्योंकि फिल्म जल्द ही थिएटर में रिलीज होने वाली है. इस खबर को शेयर करते हुए वीर दास ने लिखा ‘नॉट अ गुड स्टूडेंट, ये अकेला A है जो मैंने कभी पाया है. हैशटैग हैप्पी पटेल 16 जनवरी. एडवांस बुकिंग कल से खुल रही है.’
इस दिन रिलीज हो रही फिल्म
सुपरस्टार आमिर खान के प्रोडक्शन आमिर खान प्रोडक्शंस में ‘लगान’, ‘तारे जमीन पर’, ‘दंगल’ और ‘सीक्रे सुपरस्टार’ जैसी फिल्में बनी है. इन सभी फिल्मों में एक अलग ही स्टैंडर्ड सेट किया है. इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए इस बैनर में अब ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ के लिए एक बार फिर मशहूर कॉमेडियन वीर दास के साथ जुड़ रहा है. यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
