आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर, 2025 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें अब तक के बेहतरीन कलाकारों का मेला देखने को मिला था. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया था. दर्शकों ने फिल्म की कहानी और कास्टिंग के साथ-साथ इसके गाने और सिनेमैटोग्राफी को भी पसंद किया था. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का क्रेज आज 40वें दिन बाद भी बरकरार है और लगातार कमाई कर रही है. अब तक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जिसके चलते ये भारत की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है और एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ के 9 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
‘धुरंधर’ ने तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं कई विवादों में फंसने के बाद भी विदेश में इस फिल्म की कलेक्शन 32 मिलियन डॉलर रहा है. खबरों की मानें तो इस नई सफलता के बाद स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने मंगलवार तक अमेरिका और कनाडा में 21 मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया है, जो कि अब तक की सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली फिल्म बन गई है. वहीं इस फिल्म ने प्रभास की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘बाहुबली’ के दूसरे भाग के 9 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जिसने साल 2017 में USA में लगभग 20.7 मिलियन डॉलर की कमाई की थी.
‘धुरंधर’ ने इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
USA में ताबड़तोड़ कमाई करने और ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, ‘धुरंधर’ ने कुछ अन्यन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है. जिसमें प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’, जिसने 18.5 मिलियन डॉलर, शाहरुख खान की पठान, जिसने 17.5 मिलियन डॉलर, जवान 15.6 मिलियन डॉलर, आरआरआर 15.3 मिलियन डॉलर, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 15.3 मिलियन डॉलर, रणबीर कपूर की एनिमल 14 मिलियन डॉलर और आमिर की दंगल 12.4 मिलियन डॉलर जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं. वहीं ‘धुरंधर’ ऑस्ट्रेलिया में भी सबसे अधिक पैसा छापने वाली वाली भारतीय फिल्म है, जिसके चलते ये विदेशों में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में 13वें पोजीशन पर है.
