News in Brief

Ek Din Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक साथ कई फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं, जहां उनके प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ कल यानी 16 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. वहीं उन्होंने अब अपकमिंग प्रोडक्शन वेंचर ‘एक दिन’ का भी ऐलान कर दिया है. यह एक रोमांटिक फिल्म है, जो 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस रोमांटिक फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान नजर आएंगे और उनके साथ एक्ट्रेस साई पल्लवी बर्फबारी में रोमांस करती दिखेंगी. साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. 

इस दिन रिलीज हो रहा फिल्म का टीजर 
साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी और जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ को आमिर खान के प्रोडक्शन में बनाया जा रहा है. आने वाली इस रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. पोस्टर शेयर करते हुए आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कैप्शन में मेकर्स ने लिखा ‘जिंदगी की भागदौड़ में प्यार तुम्हें ढूंढ ही लेगा…एक दिन.’ वहीं इसका टीजर 16 जनवरी 2026 यानी कल शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. 

साई पल्लवी और जुनैद खान का पहला लुक-

Add Zee News as a Preferred Source

रोमांटिक कपल के किरदार में सई-जुनैद 
साई पल्लवी और जुनैद खान फिल्म में काफी रोमांटिक और लविंग कपल के किरदार में दिख रहे हैं. उन्होंने सर्दी के गर्म कपड़े पहने हुए हैं और ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का आनंद उठा रहे हैं. पोस्टर में दोनों चारों तरफ बर्फ से घिरे हुए नजर आ रहे हैं. कपल के लुक को देखकर लग रहा है कि फिल्म में दोनों ने कॉलेज जाने वाले यंगस्टर्स का किरदार निभाया हैं. फिल्म को सुनील पांडे द्वारा डायरेक्ट किया गया है और फिल्म की कहानी स्नेहा देसाई और स्पंदन मिश्रा ने लिखा है. इस फिल्म के साथ आमिर खान और मंसूर खान ने 18 साल बाद प्रोड्यूसर के तौर पर वापसी की है. इससे पहले उन्होंने साल 2008 में आई फिल्म ‘जाने तू….या जाने ना’ में साथ काम किया था. 

जुनैद-सई पल्लवी वर्कफ्रंट 
वहीं आमिर खान के बेटे जुनैद खान की बात करें तो जुनैद ने हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ‘महाराज’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. फिल्म में जुनैद ने सभी का ध्यान खींचा था और कईयों ने उनकी एक्टिंग की तारीफ भी की थी. इसके बाद जुनैद फिल्म ‘लवयापा’ में भी खुशी कपूर के साथ नजर आए थे. वहीं एक्ट्रेस सई पल्लवी इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. इसके बाद वह नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड एपिक ड्रामा फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर और यश के साथ नजर आएंगी.